{"_id":"5ab416134f1c1b57408b4702","slug":"21521751571-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालयीन परीक्षा: वार्षिक परीक्षा देने पहुंचे 10 हजार 296 परीक्षार्थी, 470 रहे अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालयीन परीक्षा: वार्षिक परीक्षा देने पहुंचे 10 हजार 296 परीक्षार्थी, 470 रहे अनुपस्थित
Updated Fri, 23 Mar 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षा देने पहुंचे 10 हजार छात्र-छात्राएं
ललितपुर।
जनपद में मंगलवार को 22 परीक्षा केंद्रों पर 25 महाविद्यालय के कुल 10 हजार 296 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 470 अनुपस्थित रहे। इस दौरान कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया।
बृहस्पतिवार को प्रथम पाली में सुबह आठ बजे से 11 बजे तक बीए प्रथम, द्वितीय व तृतीय तीनों की वर्ष की पर्यावरण व मानव अधिकारी विषय की परीक्षा आयोजित हुई। इसमें 8,401 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी व 379 अनुपस्थित रहे। वहीं, दूसरी पाली में दोपहर 02 बजे से 05 बजे तक बीएससी व बीकॉम तीनों वर्षों की पर्यावरण व मानवाधिकार विषय की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें कुल 1,895 ने परीक्षा दी और 91 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, नोडल अधिकारी डॉ. अवधेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन पर उड़ाका दल द्वारा दोनों ही पालियो ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। प्रथम पाली में उड़ाका दल द्वारा श्रीदीपचंद्र चौधरी महाविद्यालय ललितपुर व पहलवान गुरुदीन प्रशिक्षण महाविद्यालय पनारी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस टीम में डा. ऊषा पाठक, डा. अनिल सूर्यवंशी, डा. रिचा सक्सेना, कविता पैजवार व अंकित चौबे शामिल रहे। वहीं, दूसरी पाली में डॉ. अवधेश अग्रवाल द्वारा सोनेलाल पटेल महाविद्यालय बिरधा, श्रीराम महाविद्यालय पटऊवा व छत्रपति शिवाजी एमएसडी महाविद्यालय पाली का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस टीम में डॉ. अनिल सूर्यवंशी व अंकित चौबे शामिल रहे।
उड़ाका दल का पुतला फुंका, कहा छात्र निर्दोष
विगत रोज 20 मार्च को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी से आए उड़ाका दल ने जनपद के दो परीक्षा केंद्रों पर श्री दीपचंद्र चौधरी महाविद्यालय ललितपुर के एक कक्ष से नौ नकलचियों और सरदार पटेल महाविद्यालय मिर्चवारा में दो नकलचियों को पकड़ा था। इस कार्रवाई के विरोध में बृहस्पतिवार को स्थानीय छात्र संगठनों ने घंटाघर पर उड़ाका दल का पुतला फूंका है और षड्यंत्र के तहत छात्रों का भविष्य खराब करने का आरोप लगाया है। उन्होंने मांग की है कि यदि विश्वविद्यालय के पास उक्त छात्रों के नकल करते हुए की फुटेज है तो उसको सार्वजनिक करें। प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन ने निर्देश छात्रों को न्याय दिलाने की मांग की है। इस दौरान अभिषेक पटैरिया, अंकित यादव, राधे सेन, सेतु यादव, सक्षम अग्रवाल, मोंटी, रजनीश परमार, आकाश चौहान, गौरव कटारे, पुनीत, मयंक सिंह आदि उपस्थित रहे।