{"_id":"5aac18694f1c1bac758b5be4","slug":"21521227881-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार नियोजन में ललितपुर ने प्रदेश में मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार नियोजन में ललितपुर ने प्रदेश में मारी बाजी
Updated Sat, 17 Mar 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवार नियोजन में ललितपुर ने प्रदेश में मारी बाजी
ललितपुर। प्रदेश के पिछड़े जिलों में गिने जाने वाले ललितपुर ने परिवार नियोजन के मामले में बाजी मार ली है। जिले ने वर्तमान वित्तीय वर्ष में नसबंदी का 137 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर प्रदेश में नंबर एक स्थान हासिल किया है।
देेश में जनसंख्या वृद्धि एक बहुत बड़ी समस्या बनी हुई है। इससे विभिन्न संसाधन कम पड़ते जा रहे हैं। वहीं, लोगों को रोजगार भी नहीं मिल पा रहा है। परिणाम यह है कि देश में बेरोजगारी की समस्या विकराल रूप धारण करती जा रही है। इस तरह की समस्याओं का समाधान बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण पाकर ही संभव है। जिसे ध्यान में रखकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा परिवार नियोजन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत मौजूदा वित्तीय वर्ष में जिले को 5181 महिला व 20 पुरुषों की नसबंदी का लक्ष्य मिला, जिसके सापेक्ष 7017 महिलाओं व 19 पुरुषों ने नसबंदी कराई है। इस तरह कुल लक्ष्य 5201 के मुकाबले अब तक 7036 महिला पुरुषों की नसबंदी हुई। ब्लाकवार आंकड़ों पर नजर डालें तो जिला महिला अस्पताल में 2363 महिलाओं की नसबंदी की गई। विकासखंड तालबेहट में 1191 महिलाओं व तीन पुरुषों कुल 1194 की नसबंदी की गई। जखौरा में 499 महिलाओं व सात पुरुषों की कुल 506 नसबंदी की गई। बिरधा में 382 महिलाओं व चार पुरुषों सहित 386 की नसबंदी की गई। विकासखंड बार में 639 महिलाओं व एक पुरुष सहित 640 की नसबंदी की गई। महरौनी में 1174 महिलाओं व दो पुरुष सहित कुल 1176 की नसबंदी की गई। मड़ावरा 769 महिलाओं व दो पुरुष की नसबंदी की गई। परिवार नियोजन के प्रति महिला-पुरूषों को प्रेरित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग प्रोत्साहन राशि भी प्रदान करता है। इसमें पुरुष को नसबंदी कराने पर तीन हजार रुपये तो महिलाओं को दो हजार रुपये की राशि प्रदान की जाती है।
पिछले वर्ष भी लक्ष्य किया था पार
स्वास्थ्य विभाग लगातार तीन सालों से प्रदेश में नंबर एक रैंक हासिल कर रहा है। वर्ष 2016 में लक्ष्य 5709 के मुकाबले 7029 महिला पुरुषों ने नसबंदी कराई थी। इसी तरह इस वर्ष विभाग फरवरी माह में ही मिले लक्ष्य से आगे निकल गया है।
विज्ञापन
परिवार नियोजन के प्रति बढ़ रही जागरूकता
नसबंदी कराने के मामले में प्रदेश में जनपद ने 135 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह परिवारों की जागरूकता का परिणाम है। वर्तमान में झांसी दूसरे नंबर पर है।
- डॉ अजय भाले एसीएमओ ललितपुर।