फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   डिमांड घटी, बजाज प्लांट से आधा हुआ विद्युत उत्पादन...

डिमांड घटी, बजाज प्लांट से आधा हुआ विद्युत उत्पादन...

Sat, 23 Sep 2017 01:43 AM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
डिमांड घटी, बजाज प्लांट से आधा हुआ विद्युत उत्पादन...
मांग घटी फिर भी जारी है कटौती
विज्ञापन

शहर में चौबीस की बजाय मात्र 21 घंटे की जा रही बिजली आपूर्ति
अमर उजला ब्यूरो
ललितपुर। उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन से विद्युत की मांग कम होने के कारण बजाज पावर प्लांट में विद्युत उत्पादन पूर्ण क्षमता का आधा से भी कम रह गया है। वहीं मांग कम होने के बाद भी बुंदेलखंड में नया रोस्टर लागू करते हुए बिजली कटौती लगातार जारी है। वर्तमान में शहर में चौबीस घंटे आपूर्ति का रोस्टर खत्म करके अब 21 घंटे की बिजली आपूर्ति की जा रही है।
जनपद में बिजली आपूर्ति के लिए रोज लगभग 140 मेगावाट बिजली मुहैया कराई जाती है, जिसमें से 50 मेगावाट बिजली रेलवे को दी जाती है। इस प्रकार जनपद को 90 मेगावाट बिजली से रोशन किया जाता है। वहीं हर रोज यदि पीक आवर की बात की जाए तो जनपद को पीक आवर में मात्र 80 मेगावाट ही बिजली मुहैया कराई जाती है। जिसमें से रेलवे को तो 50 मेगावाट देना जरूरी होता ही है। इस प्रकार जनपद को पीक आवर में मात्र 30 मेगावाट बिजली ही मिलती है। जबकि पीक आवर में 160 मेगावाट बिजली की जरूरत होती है। यही कारण है कि पनकी कंट्रोल द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही अब शहरी क्षेत्रों में भी बिजली कटौती का नया रोस्टर जारी करते हुए तीन से साढ़े तीन घंटे तक की बिजली कटौती की जा रही है। बता दें कि चिगलौआ स्थित बजाज पावर प्लांट में 650-650 मेगावाट क्षमता की तीन यूनिटों से 1950 मेगावाट विद्युत उत्पादन होता है। जबकि कार्पोरेशन द्वारा मांग कम होने के चलते जनपद में स्थित बजाज पावर प्लांट से विद्युत उत्पादन आधा हो गया है। इस प्रकार दो यूनिटों से बृहस्पतिवार तक कुल 900 मेगावाट विद्युत उत्पादन हो रहा है। सूत्रों के अनुुसार उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन द्वारा मांग कम होने के कारण विद्युत उत्पादन कम किया जा रहा है।
विज्ञापन

---बॉक्स---
यह है शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों का रोस्टर
पनकी कंट्रोल के आदेश पर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में वर्तमान रोस्टर के अनुसार तीन से साढ़े तीन घंटे की बिजली कटौती की जाती है। जिसके तहत शहरी क्षेत्र में दो दिन पूर्व जारी हुए रोस्टर के अनुसार सुबह 4.45 बजे से सुबह 5.45 बजे और रात में 7.45 बजे से रात 9.45 बजे तक कुल तीन घंटे की कटौती की जाती है। हालांकि इससे पूर्व तक शहर में चौबीस घंटे बिजली आपूर्ति का रोस्टर लागू था, लेकिन नवरात्र की पूर्व संध्या पर ही यह कटौती का नया रोस्टर जारी किया गया है। जबकि इस माह की शुरुआत में ग्रामीण क्षेत्रों में लागू रोस्टर के अनुसार सुबह 3.00 बजे से सुबह 4.30 बजे तक और रात्रि में 7.45 बजे से रात 9.45 बजे तक विद्युत कटौती हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed