फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   2130 sample, one positive found

2130 सैंपल की जांच में एक युवक मिला कोरोना संक्रमित

Mon, 21 Jun 2021 12:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
2130 sample, one positive found
coronavirus-case.jpeg - फोटो : coronavirus-case.jpeg
ललितपुर। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लिए 2130 सैंपलों की जांच में एक युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। अब 23 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। राहत यह है कि रिकवरी दर 98.84 पहुंच गई है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस संक्रमण बीते एक सप्ताह से बढ़ रहा है। बीते सप्ताह लगातार चार दिन तक एक भी व्यक्ति कोविड पॉजिटिव नहीं पाया गया है। हालांकि अब लगातार चार दिन से संक्रमित व्यक्ति पाए जा रहे हैं। ऐसे में संक्रमण का खतरा टला नहीं है। सभी कोविड से बचाव के नियमों का पालन करें। मुंह पर मास्क व सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करें।
विज्ञापन

रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न सैंपल बूथ कलेक्शन सेंटरों से 2130 व्यक्तियों के सैंपल लिए। आरटीपीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट में ब्लाक बिरधा कस्बा निवासी 23 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया। युवक होम आइसोलेेशन में उपचार ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जिले में संक्रमितों की संख्या बढकर 12684 पहुंच गई । इनमें अब तक 124 की मौत हुई और 12537 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए। अब जिले में 23 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। हालांकि बीते दिनों आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए 2180 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। एपीडेमियोलॉजिस्ट डॉ. देशराज सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट में एक युवक कोविड पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed