फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   2100 girls received bravery awards

2100 बालिकाओं को मिला वीरता पुरस्कार

Sun, 20 Nov 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 20 Nov 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
 2100 girls received bravery awards
rain, jhansi news - फोटो : demo
इंडियन  अभयकरण मार्शल आर्ट एसोसिएट एवं महर्षि दयानन्द सरस्वती योग संस्थान  आर्यसमाज महरौनी के संयुक्त तत्वावधान में महरानी लक्ष्मीबाई जयंती धूमधाम  से मनाई गयी। इस मौके पर 2100 बालिकाओं को महारानी लक्ष्मीबाई वीरता  पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन


सीबी गुप्ता इण्टर कालेज प्रार्थना स्थल पर हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बी.एस.ए. संतोष  कुमार राय ने कहा कि बालिकाओं को आत्मा रक्षा के लिए मार्शल आर्ट सीखना  जरूरी है। महारानी लक्ष्मीबाई के जीवन से सभी बालिकाओं को  प्रेरणा लेने की आवश्यकता हं और उनकी ही तरह देशप्रेम, साहस, वीरता व  संघर्षशीलता को जीवन में अपनाने की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि दरयाब सिंह  परमार ने कहा कि महारानी लक्ष्मी बाई ने अंग्रेजों से लोहा लेकर भरतीय  नारी शक्ति को  गौरवान्वित किया। बेटियां ही घर, परिवार और समाज निर्माण की  अहम धुरी हैं। अध्यक्षता करते हुए चेयरमैन कृष्णा सिंह ने महारानी के  जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला और कहा कि देश की आजादी में भारतीय नारियों की  अहम भूमिका रही है। 
विज्ञापन


कार्यक्रम के संयोजक विश्व ग्रांड मास्टर अभय  करण ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य जनपद की बालिकाओं को आत्मरक्षा हेतु  तैयार करना है। बालिकाओं के लिये मार्शल आर्ट प्रशिक्षण हेतु विद्यालयों  में शिविर लगाये जा रहे हैं। कार्यक्रम में राजकीय बालिका इंटर कालेज  महरौनी, सरदार पटेल अम्बेडकर बालिका कालेज खितवांस, सरस्वती बालिका  उ.मा.विद्यालय मडावरा,अचार्य विद्या सागर उ.मा.विद्यालय मडावरा, सरस्वती  मंदिर इंटर कालेज मडावरा, राजकीय हाई स्कूल कुम्हैडी, ठाकुर रघुवीर सिंह इंटर  कालेज सजनाम तिराहा, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज महरौनी, दीवान प्रताप  सिंह इंटर कालेज सैदपुर, कन्या प्रा.वि.छपरट,पूर्व माध्यमिक विद्यालय  किसरदा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय मडावरा रोड महरौनी की 2100 बालिकाओ को  अतिथियों ने वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में हर्षिता  हैप्पी, भूमिका झा, रिया तिवारी, श्रृष्टि साहू, नैनशी साहू, कुमकुम अहिरवार,  स्वाती अहिरवार, खुशबू साहू ने मार्शल आर्ट का विशेष प्रदर्शन करके महिलाओं  को आत्मा रक्षा के लिए प्रेरित किया। जिला योग प्रचारक भागीरथ पुरुषार्थी ने भजन द्वारा महारानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर प्रकाश डाला। प्रदेश  स्तरीय खेल प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कालेज महरौनी का छात्रा  चंद्रिका राजा को 100 मीटर बाधा दौड़ और ऊँची कूद में द्वितीय स्थान प्राप्त  करने और नेशनल प्रतियोगिता के लिये चयनित होने पर शील्ड ,प्रमाण पत्र एवं  ट्रेक शूट प्रदान कर सम्मानित किया गया। 


इस अवसर पर शंकर सिंह, अंशुल दुबे, शैलेन्द्र नायक एवं दिनेश विदुआ को आर्य  प्रधान पुरुषोत्तम नारायण दुबे ने अमर ग्रन्थ सत्यार्थ प्रकाश भेंट करके  सम्मानित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कैलाश साहू, धर्मेन्द्र झा, बृजेश अहिरवार, दिनेश अहिरवार, मनोज तिवारी का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में किसान कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष धनीराम अहिरवार, पार्षद अनिल  शर्मा, सूर्यप्रताप सिंह, प्रधानाचार्य शीलम गुप्ता, नीलम सेंगर, लखन लाल  त्रिपाठी, चक्रेश कुमार जैन, पुष्पेन्द्र सिंह, राजेन्द्र कुमार  गुप्ता, गोविन्द सिंह राजपूत, आलोक व्यास, देवेन्द्र शुक्ला, अनिल सैनी, सीता  सिंह, गीता सोनी, माधुरीलता बुन्देला, सुशील कुमार, अखिलेश तिवारी, जयराम  नागल, सोनू पाठक, देशराज वर्मा, सुमनलता सेन,आदि उपस्थित  रहे। संचालन धर्मेन्द्र तिवारी और लखन लाल आर्य ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed