{"_id":"688a64a77a1bbf566e0a3385","slug":"2070-quintals-of-missing-wheat-of-thanwara-b-pacs-society-has-not-been-deposited-yet-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-139978-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: थनवारा बी-पैक्स सोसाइटी का 2,070 क्विंटल गायब गेहूं अब तक नहीं हुआ जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: थनवारा बी-पैक्स सोसाइटी का 2,070 क्विंटल गायब गेहूं अब तक नहीं हुआ जमा
विज्ञापन
- कार्यकारी निदेशक ने की थी जांच, 31 जुलाई तक शेष गेहूं जमा करने का दिया था समय
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बी पैक्स सोसाइटी थनवारा का गायब हुआ 2070 क्विंटल गेहूं डेढ़ माह बीतने के बाद अब तक जमा नहीं हो सका है। इस मामले में पीसीएफ के कार्यकारी निदेशक व अन्य मंडलीय अधिकारियों के निर्देश के बाद भी समिति से गायब गेहूं का पता नहीं। अब 31 जुलाई का ही समय बचा हुआ है।
जनपद में गेहूं खरीद 17 मार्च से शुरू होकर 15 जून को खत्म हो गई थी। खाद्य एवं रसद विभाग के पोर्टल पर पांच जुलाई की रिपोर्ट के अनुसार क्रय केंद्र बी-पैक्स थनवारा की कुल खरीद 73 किसानों से लगभग 5719 क्विंटल की गई थी, जिसके सापेक्ष लगभग 3648 क्विंटल गेहूं का भारतीय खाद्य निगम के गोदाम में जमा कर दिया गया, लेकिन लगभग 2070 क्विंटल गेहूं गोदाम में जमा नहीं किया गया। जबकि गेहूं खरीद 15 जून से ही बंद है। इसके बाद सचिव और केंद्र प्रभारी द्वारा किसानों से खरीदा 55.87 लाख रुपये कीमत का गेहूं गोदाम में जमा नहीं किया, जबकि विभागीय अधिकारियों द्वारा लगातार सचिव और केंद्र प्रभारी को गेहूं जमा करने के लिए पत्राचार भी किए। यह मामला शासन तक पहुंच गया। जिस पर बीते चार दिन पहले लखनऊ के पीसीएफ कार्यकारी निदेशक मनोज कुमार दुबे ने ललितपुर पहुंचकर मामले की जांच की थी और उक्त समिति के सचिव और केंद्र प्रभारी से 31 जुलाई तक बाकी गेहूं जमा करने का मौका दिया था, साथ ही यह भी चेतावनी दी थी कि इसके बाद भी जमा नहीं करने पर दोषियों पर एफआईआर, निलंबन और बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद भी अब तक उक्त गेहूं जमा नहीं किया गया है।
-- -- -- -
थनवारा बी-पैक्स समिति से गायब 2070 क्विंटल गेहूं की जांच लखनऊ के कार्यकारी निदेशक द्वारा की गई है। उनके निर्देश पर 31 जुलाई तक गेहूं जमा करने का समय दिया था, लेकिन अब तक शेष गेहूं जमा नहीं किया गया है। उच्चाधिकारियों के निर्देश के अनुसार आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-अर्विन मेहर सिंह, एआर, कोऑपरेटिव