फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   ????? ??? ???? 206 ??????? ????

206 papers were sold on the third day

Thu, 01 Oct 2015 02:26 AM IST
तालबेहट (ललितपुर)।
तालबेहट (ललितपुर)। Updated Thu, 01 Oct 2015 02:26 AM IST
विज्ञापन

तालबेहट (ललितपुर)। क्षेत्र पंचायत सदस्याें के नामांकन फार्मों की बिक्री का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। तीसरे दिन 206 नामांकन फार्म बिके। उपजिलाधिकारी ने विकास खंड तालबेहट एवं विकास खंड बार का औचक निरीक्षण किया और दोनों स्थानाें की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

विज्ञापन


खंड विकास अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि बुधवार को अनारक्षित वर्ग के 44 एवं आराक्षित वर्ग के 162 नामांकन फार्म बिके । सोमवार को 119 तथा मंगलवार को 165 नामांकन फार्मों की बिक्री को मिलाकर अब तक कुल 490 नामांकन फार्म बिक चुके है। 

विज्ञापन


सुबह उपजिलाधिकारी रत्नाकर मिश्र ने विकास खंड तालबेहट का निरीक्षण किया। उन्होंने धूप से राहत दिलाने के लिए परिसर में एक पंडाल लगवाने के निर्देश दिए। वहीं, विकास खंड बार में उन्हें व्यवस्थाएं ठीक मिली। सायंकाल तहसीलदार प्रीति जैन ने विकास खंड कार्यालय जाकर नामांकन फार्मों की बिक्री का अवलोकन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन




84 सीटों पर होगा मुकाबला

तालबेहट (ललितपुर)। विकास खंड तालबेहट का ब्लाक प्रमुख का पद पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित है। बावजूद इसके, नामांकन फार्माें की बिक्री देखकर लोगाें का चुनाव के प्रति उत्साह साफ नजर आ रहा है। इस बार विकास खंड में क्षेत्र पंचायत के सदस्याें की संख्या पिछले बार की संख्या 66 से बढ़कर 84 हो गई है, जिसमें से 7 सीटें अनुसूचित जन जाति, 14 अनुसूचित जाति, 22 पिछड़े वर्ग, 12 महिलाओं एवं 29 अनाराक्षित है। इस बार सबसे अधिक नामांकन फार्म पिछड़ी वर्ग एवं महिला वर्ग के लिए आराक्षित सीटों के लिए बिक रहे हैं। वहीं, ब्लाक प्रमुख पद के प्रबल दावेदार अपनी गोटें अभी से बैठाने के लिए अपने अपने प्रत्याशियों को नामांकन करा रहे है। 



बृहस्पतिवार से होंगे नामांकन फार्म जमा

तालबेहट (ललितपुर)। खंड विकास अधिकारी ने अजय कुमार ने बताया कि विकास खंड तालबेहट के क्षेत्र पंचायत सदस्यों के नामांकन फार्म बृहस्पतिवार से जमा होंगे। प्रत्याशी अपने नामांकन फार्म 8 से सायंकाल 4 बजे तक जमा कर सकता है। उन्होंने बताया कि दो अक्तूबर को गांधी जयंती की छुट्टी होने के कारण 3 अक्तूबर को भी नामांकन फार्म जमा किए जाएंगे। 



स्वावलंबी बने युवा 

तालबेहट (ललितपुर)। युवाओं को कंप्यूटर के क्षेत्र में विकसित कर स्वावलंबी बनाने के लिए नगर में आई आईसेक्ट कौशल विकास यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। 

इसके बाद आशुतोष विला में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए कहा कि आज विज्ञान ने काफी उन्नति की है। देश के युवाओं ने अपने परिश्रम से कंप्यूटर के क्षेत्र में विदेशों में देश का नाम रोशन किया है। युवा भी कंप्यूटर को अपना माध्यम बना कर स्वावलंबी बन सकता है। विचार रखने वालों में विजय किशोर सोनी, अजय प्रकाश सेठ, तारिफ हनीफ, सौरभ सक्सेना, हेमंत कुशवाह, बालकृष्ण नामदेव, आदि प्रमुख रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed