फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   2017 mission to gearing

मिशन 2017 की तैयारी में जुट जाएं

Mon, 16 Nov 2015 01:24 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Mon, 16 Nov 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
2017 mission to gearing
महरौनी (ललितपुर)। समाजवादी पार्टी की बैठक में कार्यकर्ताओं से वर्ष 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां करने को कहा गया। पार्टी जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता अभी से मिशन 2017 को पूरा करने के लिए जुट जाएं।
विज्ञापन

रामलीला मैदान स्थित पार्टी कार्यालय पर समाजवादी पार्टी की बैठक पवन मोदी की अध्यक्षता में संपन्न हुयी। मुख्य अतिथि पार्टी जिलाध्यक्ष आल्हा प्रसाद निरंजन एवं खिलान सिंह यादव रहे। इस मौके पर पार्टी जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन और विकास कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इसी का परिणाम है कि जिला पंचायत चुनाव में 21 सीटों में से 17 पर विजय प्राप्त की। उन्होंने विश्वास जताया कि ग्राम प्रधान के चुनाव में भी पार्टी कार्यकर्ता जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि मिशन 2017 की तैयारियों में कार्यकर्ता सक्रियता से जुट जाएं। साथ ही 22 नवंबर को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन प्रत्येक बूथ स्तर पर मनाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष गिन्नी राजा, ब्लाक अध्यक्ष संतोष निरंजन, नगर अध्यक्ष प्रदीप साहू, कालका प्रसाद यादव, सूर्यकांत त्रिपाठी, दयाराम राय, परम कुशवाहा, अख्तर सिद्दीकी, गोविंद सिंह, यूनिस अली हाशमी ने विचार व्यक्त किए।

बैठक में नगर के नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरित किए गए और सपा के कार्यकर्ता रहे अमर सिंह सिकरवार के निधन पर शोक संवेदनायें व्यक्त की गयीं। इस मौके पर बृजेंद्र यादव, हृदेश नामदेव, बृजभूषण तिवारी, ज्वाला प्रसाद सेन, पुरुषोत्तम प्रजापति, दिस्सू मोदी, लखन चौरसिया, अमित सेन, हरिश्चंद्र प्रजापति, अनिल नामदेव, रतीराम पाल, हरगोविंद कुशवाहा, राजेश झा, मनीष नामदेव, दिलीप खरे आदि मौजूद रहे। संचालन प्रदीप साहू ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed