{"_id":"5b81bb6c42c792465d1d2f0d","slug":"201535228780-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में तैराकी के लिए ढूंढे नहीं मिले प्रतिभागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में तैराकी के लिए ढूंढे नहीं मिले प्रतिभागी
Updated Sun, 26 Aug 2018 04:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तैराकी के लिए ढूंढे नहीं मिले प्रतिभागी
ललितपुर। जनपदस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के सीनियर एवं जूनियर वर्ग की तैराकी के लिए छात्र-छात्राओं का टोटा पड गया। इस दौरान जिन छात्राओं ने अपना नामांकन कराया था, उन्हें ही इसमें चयन कर लिया गया है। इस समय माध्यमिक विद्यालयों की जनपदस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं चल रही हैं। इसमें विभिन्न खेलों को शामिल किया गया है। शनिवार को तैराकी की बारी थी, जिसमें टीम बनाने की बारी आई तो छात्र-छात्राओं की की कमी पड़ गई। राजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्राएं ही इसमें प्रतिभाग करती नजर आई, जबकि छात्रों की टीम बन ही नहीं पाई। जिन छात्राओं का चयन किया गया है। इसमें सीनियर वर्ग में सोनम राजपूत, महक कुशवाहा, जूनियर वर्ग में पूजा कुशवाहा शामिल रही। अब इन्हें अट्ठाइस अगस्त को मंडलीय खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। इसे बिडम्बना ही कहा जाएगा कि विभाग के पास खुद का स्विमिंग पुल भी नहीं है। आज जब इस प्रतियोगिता के लिए छात्राओं को एक निजी स्विमिंग पुल में ले जाना पड़ा जो चर्चा का विषय बन गया।