{"_id":"5aac18804f1c1b91778b5d66","slug":"201521227904-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा: अंग्रेजी की मौखिक परीक्षा देने पहुंचे 124 शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा: अंग्रेजी की मौखिक परीक्षा देने पहुंचे 124 शिक्षक
Updated Sat, 17 Mar 2018 02:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंग्रेजी की मौखिक परीक्षा देने पहुंचे 124 शिक्षक
ललितपुर। मौखिक परीक्षा में अंग्रेजी अध्यापकों की संख्या और कम हो गई है। विगत रोज 180 आवेदकों में से मात्र 143 शिक्षक लिखित परीक्षा में शामिल हुए थेे। शुक्रवार को डायट में आयोजित मौखिक परीक्षा में परीक्षा देने के लिए मात्र 124 शिक्षक ही पहुंचे। जनपद में छह ब्लॉकों में कुल 30 परिषदीय विद्यालय संचालित किए जाने हैं इन विद्यालयों में कुल 150 शिक्षकों की आवश्यकता है। मौखिक परीक्षा डायट प्राचार्य जेपी राजपूत व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार के नेतृत्व में अंग्रेजी विषय के विशेषज्ञ संजीव शुक्ला द्वारा आयोजित कराई गई। मौखिक परीक्षा के बाद डायट में ही अधिकारियों की निगरानी में शिक्षकों से विद्यालयों का विकल्प भी भरवा लिया गया है, जहां वह तैनाती लेना चाहते हैं। जिला समन्वयक कमेलश कुमार ने बताया कि प्रत्येक शिक्षक से चार-चार विकल्प लिए गए हैं। दो विकल्प उसी विकासखंड के लिए गए हैं, जहां वह वर्तमान में तैनात हैं और बाकी दो विकल्प अन्य विकासखंड में कहीं के भी लिए गए हैं। विभाग द्वारा अभी तक लिखित व मौखिक दोनों परीक्षाओं का परिणाम घोषित नहीं किया गए हैं। चयन प्रक्रिया में मात्र 124 ही शिक्षक शेष रह गए हैं, ऐसे में विभाग को सभी विद्यालयों में निर्धारित स्टाफ उपलब्ध करा पाना आसान नहीं होगा।