फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   रियायती दरों पर खुलेंगे टमाटर व प्याज के काउंटर

रियायती दरों पर खुलेंगे टमाटर व प्याज के काउंटर

Fri, 17 Nov 2017 01:19 AM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
रियायती दरों पर खुलेंगे टमाटर व प्याज के काउंटर
टमाटर व प्याज के रियायती दर के काउंटर खुलेंगे
विज्ञापन

ललितपुर। शहर में प्याज और टमाटर की रियायती दरों पर बिक्री के लिए शहर में पांच स्थानों पर सरकारी काउंटर खोले जाएंगे। इसमें उपभोक्ताओं को निर्धारित स्थल पर बैनर लगाकर टमाटर व प्याज प्रतिव्यक्ति को एक दिन में एक किलोग्राम बिक्री की जाएगी।

राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद उत्तर प्रदेश के 11 नवंबर 2017 के पत्र में दिए गए निर्देश के अनुक्रम में जनपद में प्याज और टमाटर के मूल्यों में अप्रत्याशित वृद्घि की रोकथाम के लिए रियायती दरों पर आउटलेट (काउंटर) खोले जा रहे हैं। इसके तहत राजेश निरंजन को गांधीनगर में, ओमप्रकाश को नेहरु नगर में, महेंद्र जैन को पुरानी बजरिया में, राकेश साहू को रावतयाना में और महिला उपभोक्ता सहकारी समिति सिविल लाइन को इसके लिए चिह्नित किया गया, जो बाजार मूल्य से कम दर पर प्याज, टमाटर की बिक्री करेंगे। यह निर्धारित स्थल पर बैनर लगाकर टमाटर, प्याज की बिक्री एक व्यक्ति को एक दिन में अधिकतम एक किलोग्राम देंगे। बता दें कि इस समय प्याज और टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं। इसके चलते शासन स्तर से यह कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed