फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sat, 30 Sep 2017 03:07 AM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 03:07 AM IST
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक  सवार की मौत
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

ललितपुर। बृहस्पतिवार की शाम पूराकला स्थित ससुराल जा रहे युवक की मोटरसाइकिल में अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मड़वारी गांव निवासी शिवराज सिंह पुत्र बालचंद राजपूत 28 सितंबर की शाम बाइक से अपनी ससुराल पूराकला जाने के निकला था। तभी नेशनल हाईवे स्थित तेरई फाटक चौकी के पास अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पास मिले मोबाइल के माध्यम से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मृतक चार भाईयों में छोटा था। खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसका एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं।
-------------------------
जहरीले कीड़े के काटने से महिला की मौत
ललितपुर। खेत पर मूंगफली खोदने गई महिला की जहरीले कीड़े के काटने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार ककरुआ गांव निवासी कोमल वाई पत्नी वल्लू अहिरवार 29 सितबंर की सुबह खेत पर मूंगफली खोदने गई हुई थी। इसी दौरान महिला को जहरीले कीड़े ने काट लिया। जानकारी होने पर परिजनों द्वारा आनन फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

------------------------
बाइक की टक्कर से बाइक सवार घायल
ललितपुर। शुक्रवार सुबह ग्राम ब हौरी नांगल के पास तेजगति से दौड़ रही बाइक ने सामने से आ रही बाइक में जोरदार टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। ग्राम रघुनाथपुरा निवासी अरविंद पुत्र गुलाब सिंह ने बताया कि वह 29 सितंबर की सुबह बाइक से मुख्यालय आ रहा था। तभी ग्राम ब हौरी नांगल के पास सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed