{"_id":"5978f6c84f1c1b78528b4658","slug":"201501099720-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे
Updated Thu, 27 Jul 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटरियों पर मिला शव, खजुराहो पैसेंजर दो घंटे लेट
ललितपुर। टीकमगढ़ रेल लाइन पर एक युवक का शव पड़ा होने के कारण खजुराहो से झांसी की ओर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन दो घंटे लेट हो गई। इससे रेल यात्रियों को परेशान होना पड़ा। ललितपुर से खजुराहो रेल लाइन पर एक पैसेंजर ट्रेन, एक सुपरफास्ट महामना एक्सप्रेस ट्रेन के अलावा बजाज पावर प्लांट के लिए कोयले की मालगाड़ियों का संचालन भी होता है। बुधवार को खजुराहो से चलकर ललितपुर-झांसी की ओर जाने वाली खजुराहो-झांसी पैसेंजर ट्रेन सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे बिरारी रेलवे स्टेशन पर आकर खड़ी हो गई। लेकिन, ठीक इससे पूर्व 11.25 बजे रेलवे स्टाफ को बिरारी स्टेशन से पूर्व खंभा नंबर 1046/4 पर एक व्यक्ति का शव पड़े होने की जानकारी मिली। इस पर उक्त पैसेंजर ट्रेन को बिरारी में ही रोककर इसकी जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई। रेलवे अधिकारियों से जानकारी मिलने के डेढ़ घंटे बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और 12.50 बजे रेल लाइन से शव को हटाया गया, इसके बाद ट्रेन को आगे बढ़ाया। ऐसे में यह ट्रेन अपने निर्धारित समय 11.30 बजे से दो घंटे लेट यानी डेढ़ बजे ललितपुर पहुंची।