फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   201 packet hariyana english alcohol capture

हरियाणा की 201 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

Wed, 18 Mar 2020 11:52 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
201 packet hariyana english alcohol capture
ललितपुर। थाना बानपुर पुलिस व एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हरियाणा से मध्य प्रदेश अवैध तरीके से ले जाई जा रही हरियाणा ब्रांड की अंग्रेजी शराब का ट्रक पकड़ लिया है। ट्रक से 201 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने पत्रकारों को बताया कि थाना बानपुर पुलिस और एसओजी टीम को मंगलवार की रात को चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बस स्टैंड चौराहा बानपुर पर अवैध शराब से भरा ट्रक मध्य प्रदेश की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने मध्य प्रदेश की ओर जा रहे ट्रक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ट्रक को दौड़ाने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीमों ने पीछा करते हुुए टीकमगढ़ रोड पर पेट्रोल पंप के पास ट्रक को रोक लिया और दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिए।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम विनोद पुत्र उमेश सिंह ग्राम सेरी थाना खरखौदा जिला सोनीपत हरियाणा और अमित पुत्र सत्यवीर सिंह ग्राम जोली थाना सोनीपत जिला सोनीपत बताए। मौके से दो व्यक्ति भाग गए। ट्रक के कागजात के संबंध में जानकारी ली तो वह ट्रक से संबंधित कोई कागजात नहीं मिले। ट्रक को सीज कर दिया गया । पुलिस अधीक्षक ने शराब को हरियाणा से मध्य प्रदेश ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस टीम को मिली सफलता
हरियाणा से मध्य प्रदेश जा रही अवैध अंग्रेजी शराब को पकड़ने में बानपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, एसओजी प्रभारी राजबाबू, उपनिरीक्षक सत्याल सिंह, शिवगोविंद मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह, शत्रुन्जय, जाहिद अली, अरुण त्रिपाठी, अमित पाठक, देवेंद्र यादव, मनमोहन, इमरान, सलाउद्दीन, रोहित कुमार यादव और रजनीकांत गोस्वामी टीम में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed