फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   20 year imprisionment for girl's gang rape

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म में दो अभियुक्तों को बीस साल की सजा

Thu, 16 Sep 2021 01:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
20 year imprisionment for girl's gang rape
court.jpeg - फोटो : court.jpeg
ललितपुर। थाना जखौरा के अंतर्गत एक गांव में शौच के लिए गई किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो) चंद्रमोहन श्रीवास्तव ने दो अभियुक्तों को दोषी पाते हुए 20-20 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। मामले में 20-20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड अदा न करने पर छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन

थाना जखौरा के अंतर्गत एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने छह वर्ष पहले थाना जखौरा पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 11 जून 2015 को उसकी बेटी (17) उसके फुफेरे भाई के यहां उनके लड़के की शादी में गई थी। उसके साथ उसकी चाची व दादी भी गई थी। उसी दिन रात में साढ़े आठ बजे ग्राम सीरोनकलां निवासी राहुल लोधी एवं ग्राम विनैका मजरा खसुआ निवासी त्रिलोक ने उसकी बेटी, जो मकान के बाहर शौच को गई थी, उसे रास्ते में पकड़ लिया और जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर सुनसान स्थान पर तीन किलोमीटर दूर ले गए। वहां दोनों ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। 12 जून को उसकी बेटी घर लौटी, लेकिन वह पत्नी के साथ शादी में बाहर गया था, जब वह लौटा तो उसकी बेटी ने अपनी मां को पूरी घटना बताई।
विज्ञापन

मामले में पिता की तहरीर पर थाना जखौरा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। फिर पुलिस ने आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किए गए। तब से यह मामला न्यायालय में विचाराधीन था। बुधवार को मामले में न्यायाधीश ने अभियोजन पक्ष की ओर से पेश की गई दलीलों, साक्ष्यों व गवाहों के आधार पर सुनवाई करते हुए दोनों आरोपियों को सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दोषी पाते हुए 20-20 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। दोनों पर 20-20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। न्यायालय ने अर्थदंड की राशि जमा होने पर उसकी अस्सी प्रतिशत राशि पीड़िता को देने के आदेश भी दिए। इस मामले में पैरवी विशेष लोक अभियोजक शासकीय अधिवक्ता रमेश कुमार सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed