फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   20 thousand people are thirsty for water due to inability to fill the tank

Lalitpur News: टंकी न भर पाने से पानी के लिए तरसी 20 हजारी की आबादी

Mon, 08 Sep 2025 12:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
20 thousand people are thirsty for water due to inability to fill the tank
ललितपुर। शहर में तमाम प्रयास के बाद भी पेयजल आपूर्ति पटरी पर नहीं आ पा रही है। अपर जोन की मोटर न चलने से लेड़ियापुरा स्थित टंकी नहीं भर पाई, इससे पेयजल संकट गहरा गया। चार मोहल्लों की लगभग 20 हजार की आबादी ने हैंडपंप व अन्य संसाधनों से पानी जुटाया। इस चक्कर में उनके अन्य कार्य प्रभावित हुए। अधिकारियों का कहना है कि मोटर बदल दी गई है, सोमवार से आपूर्ति सुचारु हो जाएगी।
विज्ञापन

जल संस्थान के डोड़ाघाट परिसर में अपर जोन की मोटर खराब होने से लेड़ियापुरा स्थित टंकी नहीं भर पा रही है। गांधीनगर, सिविल लाइन, आजादपुरा, लेड़ियापुरा, नई बस्ती क्षेत्र में पेयजल संकट हो गया है। यहां लोगों ने सुबह नलों में पानी आने का इंतजार किया, देर तक न आने पर उदास हो गए। पानी के लिए उन्हें हैंडपंप का रुख करना पड़ा। हैंडपंपों पर भीड़ लग गई। कई ने आसपास में मोटर वाले घरों से मदद ली। वहीं, कई क्षेत्रों में हैंडपंप दूर होने के कारण पानी जुटाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। लोग दोपहर तक पानी जुटाते रहे। इससे लोगों का काफी समय पानी जुटाने में ही बीत गया, जिससे अन्य कार्य प्रभावित हो गए। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मोटर जलने से पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई थी। अब मोटर बदल दी गई है।
विज्ञापन

---
बीते माह तीन मोटरें हुईं थीं खराब
जल संस्थान में मोटर जलने से पेयजल आपूर्ति बाधित होने का यह पहला मामला नहीं है। बीते माह में तीन मोटरें जलने से तालाबपुरा व कसाई मंडी क्षेत्र में पेयजल संकट गहरा गया था। तालाबपुरा क्षेत्र में सप्लाई करने वाली दो मोटरें खराब होने से छह दिन बाद पानी मिल सका था। इसके साथ ही दो दिन बाद कसाई मंडी की टंकी काे पूर्ण क्षमता के साथ भरा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed