फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   198 infected corona

फिर फूटा कोरोना बम, 198 नए कोरोना संक्रमित निकले

Fri, 16 Apr 2021 02:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 02:28 AM IST
विज्ञापन
198 infected corona
coronavirus-case.jpeg - फोटो : coronavirus-case.jpeg
ललितपुर। जनपद में पांचवें दिन फिर कोरोना ब्लास्ट हुआ है। बृहस्पतिवार को जिले में कुल 198 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं और अब ललितपुर में कोरोना एक्टिव मरीजों का कुल आंकड़ा 1212 हो गया है। वहीं, अकेले शहर में ही 83 संक्रमित और तालबेहट में 17 व मड़ावरा में 22 संक्रमित मिले हैं। जबकि, जिले में दस वर्ष से कम उम्र के सात मासूम भी कोरोना संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन

जिले में लगातार कोरोना संक्रमण लोगों को प्रभावित कर रहा है। इसके चलते लोग जांच के लिए जिला अस्पताल समेत विभिन्न जगहों पर जांच केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को जिले में कुल 1458 जांचें की गईं, जिनमें से 198 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। इनमें आरटीपीसीआर विधि से 82, ट्रूनेट से 3 एवं एंटीजेन जांच में कुल 113 मरीज पॉजीटिव पाए गए हैं। जबकि, झांसी से प्राप्त आंकड़ों में आरटीपीसीआर विधि से चार, ट्रूनेट से दो व एंटीजेन जांच में दस मरीज संक्रमित मिले हैं। इस प्रकार जिले में बृहस्पतिवार को कुल 198 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं, शहर में ही विभिन्न मोहल्लों से कुल 83 संक्रमित मिले हैं, जबकि तालबेहट में 17, मड़ावरा में 22, बार में 14, बुरोगांव पावर प्लांट में 11, जखौरा क्षेत्र में 18 और महरौनी क्षेत्र में कुल 15 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें बृहस्पतिवार को साठ वर्ष से अधिक आयु के 29 बुजुर्ग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं दो व तीन वर्ष के दो बालक एवं तीन वर्ष की एक बालिका के साथ ही सात मासूम भी जांच में कोरोना संक्रमित निकले।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिले में कुल 1458 जांचें की गईं, जिनमें 198 मरीजों में कोरोना संक्रमण पाया गया है।
-डा. डीके गर्ग, मुख्य चिकित्साधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed