फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   भगवान अरनाथ स्वामी का महामस्तकाभिषेक

भगवान अरनाथ स्वामी का महामस्तकाभिषेक

Sat, 06 Apr 2019 03:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2019 03:26 AM IST
विज्ञापन
भगवान अरनाथ स्वामी का महामस्तकाभिषेक
भगवान अरनाथ स्वामी का महामस्तकाभिषेक
विज्ञापन

ललितपुर। नवागढ़ में भगवान अरनाथ स्वामी का महामस्तकाभिषेक पूर्ण विधिविधान के साथ संपन्न हो गया। आर्यिका विनतश्री माताजी ने कहा कि जीव का मुख्य लक्ष्य संसार के दुखों से छुटकारा पाना है, जन्म मरण से रहित जीवन ही शाश्वत है। नवागढ़ क्षेत्र साधकों के लिए बहुत मनोरम है, ऐसे क्षेत्र में आकर आध्यात्मिक ऊर्जा के माध्यम से अपनी संकल्प शक्ति को दृढ़ करने का सौभाग्य प्राप्त करना चाहिए। शिलान्यास का शुभारंभ मनीष जैन संजू, संजय भेलसी, शोभाराम, नंदन जैन व अजीत जैन के निर्देशन में किया गया। ब्रह्मचारी जयकुमार निशांत ने कहा कि इस निर्जन क्षेत्र में जहां एक भी जैन परिवार नहीं है, कार्य करना बहुत मुश्किल होता है। भगवान अरनाथ स्वामी के आशीर्वाद एवं संबल से सब काम हो रहे हैं। प्रथम कलश राजकुमार जैन, द्वितीय कलश राहुल जैन जबलपुर, तृतीय कलश देवेंद्र चौधरी घुवारा एवं चतुर्थ कलश का सौभाग्य गुलाब चंद पुष्प के परिवारजनों को प्राप्त हुआ। इसके पश्चात भगवान अरनाथ स्वामी का मस्तकाभिषेक किया गया। शांति धारा का सौभाग्य अरविंद जैन व सचिन जैन को प्राप्त हुआ। इस मौके पर प्रचार मंत्री डॉ. सुनील संचय, महोत्सव अध्यक्ष दयाचंद्र मैंनवार, कैलाश चंद जैन, पर्वत सिंह, अमृत सिंह लोधी, राम नारायण यादव, विश्वप्रभा जैन, नीरु राजीव जैन, अनु जैन, अंजू जैन, पूर्व मंत्री कपूरचंद घुवारा, सनत कुमार, योगेंद्र जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed