फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   आचार संहिता के फेर में फंसे लाखों रुपये के काम

आचार संहिता के फेर में फंसे लाखों रुपये के काम

Wed, 13 Mar 2019 01:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
आचार संहिता के फेर में फंसे लाखों रुपये के काम
आचार संहिता के फेर में फंसे विकास कार्य
विज्ञापन

ललितपुर। लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता प्रभावी होते ही कई विकास कार्य रुक गए हैं। लाखों रुपये की लागत से तुवन चौराहे पर बनी महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की प्रतिमा का उद्घाटन अटककर रह गया है। वहीं, नगर पालिका परिषद द्वारा विकास कार्यों के टेंडर भी खुलने से रह गए हैं।
जिले का तेजी से विकास करने के लिए नये कार्य प्रारंभ होने थे कि इसी दौरान लोकसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित हो गया। इससे आचार संहिता लागू हो गई है। इन दिनों में नये कार्य कराने पर मनाही रहती है। चुनाव आयोग का मानना है कि निर्वाचन के दौरान कराने वाले कार्यों का लाभ कोई दल अथवा उम्मीदवार उठा सकता है। इसी वजह से चुनाव में आचार संहिता लगाई जाती है। बीते दिनों नगर पालिका परिषद ने 14 वां वित्त, राज्य वित्त, पालिका निधि से विभिन्न वार्डों में सड़क, नाली, पुलिया व रंगाई- पुताई के तीन करोड़ रुपये से कुल 28 निर्माण कार्यों की निविदा निकाली थी। इनमें प्रमुख रूप से गोविंद नगर में रामलीला मैदान के सामने रफीक के मकान के सामने से सलीम के मकान होते हुए मिलन रोड पुलिया तक सीसी सड़क व नाली निर्माण, कटरा बाजार में इदरीश राइन की दुकान से देवेंद्र स्पीकर की दुकान तक, महावीर प्याऊ के पास सीसी सड़क व नाली मरम्मत, मोदी बर्तन वालों की दुकान से आर के कैमरा वाले, जमौरिया ज्वैलर्स, राधे ज्वैलर्स होते हुए नीम के पेड़ तक सीसी सड़क व नाली मरम्मत, सदन शाह में के के नर्सिंग होम से कोत्सुभ चौबे के मकान की चहारदीवारी तक सीसी रोड व नाली मरम्मत, चौबयाना में राजू पंडित के मकान से लवली रैकवार होते हुए कैलाश कुशवाहा के मकान तक सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य शामिल हैं। ठेकेदारों को छह से 11 मार्च तक ऑनलाइन निविदा वेबसाइट पर डाउनलोड कर अपलोड करने का अवसर प्रदान किया गया था। 11 मार्च को दोपहर तीन बजे कार्यालय में टेंडर खोलने का समय निर्धारित किया गया था। लेकिन, लोकसभा चुनाव की घोषणा हो गई और टेंडर खोलने पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने आपत्ति दर्ज कराई। इसका नतीजा यह हुआ कि नगर पालिका के अधिकारी तय समय पर टेंडर नहीं खोल पाए।
विज्ञापन


नहीं आया कोई ठेकेदार
नगर पालिका परिषद ने अगले वित्तीय वर्ष में ज्यादा राजस्व वसूलने के लिए वाहन पार्किंग, टैक्सी- टूसीटर व बस स्टैंड, साइकिल स्टैंड, आजाद बाल क्रीड़ा स्थल में कैंटीन आदि का ठेका तीसरी बार भी बोलीदाताओं के अभाव में नहीं हो सका। अभी तक बोली के लिए नई तिथि तय नहीं हो पाई है। ऐसी स्थिति में नगर पालिका को अपने कर्मियों से पार्किंग की वसूली कराना पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह काम भी अटक गए
जिला नगरीय विकास अभिकरण ने तुवन चौराहे पर फव्वारा को तोड़कर यहां बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की प्रतिमा स्थापित कराई। यही नहीं, इसी स्थल पर महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा का निर्माण कराया गया। इसमें जिला प्रोवेशन कार्यालय द्वारा करीब पांच लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त की है। लघु सिंचाई के कूप निर्माण भी अधर में आ गए हैं। इसके अलावा कई अन्य विभागों में भी आचार संहिता से कार्य प्रभावित हुए हैं।


लोकसभा चुनाव की आचार संहिता प्रभावी हो गई है, ऐसे में महारानी लक्ष्मीबाई व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की प्रतिमा का उद्घाटन संभव नहीं है। अब चुनाव के उपरांत ही नए सिरे से कार्यक्रम तय किया जाएगा।
- राजीव शुक्ला, जिला परियोजना अधिकारी, डूूडा

शासन ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी पद पर नवीन नियुक्ति कर दी गई है। अब वह ही कोई निर्णय लेंगे। फिलहाल तो चुनाव आचार संहिता लगी है।
- मधुसूदन जायसवाल, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed