{"_id":"5c75a093bdec2273792f53f8","slug":"191551212691-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचल दल के हाथ नहीं आए एक भी नकलची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचल दल के हाथ नहीं आए एक भी नकलची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचल दल के हाथ नहीं आए एक भी नकलची
ललितपुर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा को सुचितापूर्ण एवं नकलविहीन बनाने के लिए गठित सचल दल के हाथ अब तक एक भी नकलची नहीं आया है। वहीं, आंतरिक दल ने दो परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा है। इससे सचल दल की चेकिंग पर अंगुलियां उठने लगी हैं।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा जिले के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। इन पर नजर रखने के लिए पांच सचल दल गठित किए गए हैं। इनमें डायट प्राचार्य, जिला विद्यालय निरीक्षक, बीएसए, प्रधानाचार्य श्रीराम समाधिया व अंजना वर्मा को दल का प्रभारी बनाया गया है। प्रधानाचार्य अंजना वर्मा वाले दल के लिए उपलब्ध कराए गए वाहन में खराबी आ गई है। इससे इस दल के लिए भ्रमण में परेशानी खड़ी हो गई है। वहीं, अन्य चार सचल दल लगातार परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर रहे हैं, लेकिन सभी सचल दल नकल पकड़ने में अब तक असफल रहे हैं। वहीं, जिले में दो नकलची पकड़े जा चुके हैं जो आंतरिक दल ने हाथ लगे हैं। इससे सचल दल की चेकिंग पर लोगों ने अंगुलियां उठाना आरंभ कर दिया है। हालांकि, विभागीय अधिकारी इस तरह के आरोपों को सिरे से नकार रहे हैं। उनका कहना है कि सचल दल को कई केंद्र देखने पड़ते हैं, इसलिए उनके पास उतना समय ही नहीं बचता है। वहीं, आंतरिक दल के पास पर्याप्त समय रहता है।
चेकिंग कर रहे सचल दल
सचल दल द्वारा परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर लगातार चेकिंग की जा रही है। हालांकि, अब तक सचल दल के हाथ कोई नकल नहीं आई है।
रामशंकर, जिला विद्यालय निरीक्षक