{"_id":"5bb675ac867a55293e769dd8","slug":"191538684332-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता: आशीष व भावना ने जीती फर्राटा, महिपाल रहे लंबे कूद में विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता: आशीष व भावना ने जीती फर्राटा, महिपाल रहे लंबे कूद में विजयी
Updated Fri, 05 Oct 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आशीष व भावना ने जीती फर्राटा, महिपाल रहे लंबे कूद में विजयी
दौड़ में करमई की ऊषा प्रथम व लम्बी कूंद में महिपाल रहे अव्वल
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। विकास खंड बार के संकुल केंद्र देवरान और ब्लाक जखौरा के संकुल लागौन की मिनीबाल क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई। लागौन संकुल में पचास मीटर फर्राटा दौड़ आशीष व भावना ने जीती। वहीं, देवरान संकुल में भी छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता जीतने के लिए पूरी दमखम लगा दी।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय नौहरकलां में संकुल प्रभारी राकेश कुमार कौशिक ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। सौ मीटर दौड़ में अनुरुद्ध व रूपवती, सुलेख में अभिजीत, अंताक्षरी में नौहरकलां स्कूल, लंबी कूद में अनुरूद्घ, रूपवती, कबड्डी में नौहरकलां, खोखो में नौहरकलां, समूहगान में नौहरकलां विजयी रहा। जूनियर वर्ग की सौ मीटर दौड़ में मौसम, नम्रता, दो सौ मीटर दौड़ में धर्मेंद्र, मुस्कान, चार सौ मीटर दौड़ में गोरा, स्वार्थी, कबड्डी में नौहरकलां, खोखो में नौहरकलां, सुलेख में सौरभ ने प्रतियोगिता जीती। इसके उपरांत विजयी प्रतियोगियों को पुरस्कार वितरित किए गए। पूर्व माध्यमिक विद्यालय गदयाना में प्राथमिक स्तर की पचास मीटर दौड के बालक वर्ग में अजय, अभिषेक द्वितीय, विजय तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में राधा प्रथम व पार्वती द्वितीय, वंदना तृतीय स्थान पर रही। बालिका वर्ग के कब्बड्डी में विजेता टीम पूर्व माध्यमिक विद्यालय करमई व उपविजेता टीम पूर्व माध्यमिक विद्यालय डुलावन की रही। 200 मीटर दौड में पूर्व माध्यमिक विद्यालय करमई की ऊषा प्रथम व विनीता द्वितीय स्थान पर रही। अध्यक्षता संकुल प्रभारी रूप सिंह यादव संचालन ब्लाक पीटीआई पूर्णेंद्र सिंह ने किया।