{"_id":"5b997c6d867a557e876d8a27","slug":"191536785517-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोविंद सागर बांध का पानी गंदा होने से रोका जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोविंद सागर बांध का पानी गंदा होने से रोका जाए
Updated Thu, 13 Sep 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोविंद सागर बांध का पानी गंदा होने से रोका जाए
सिंचाई बंधु की बैठक में उठाई किसान व जनसमस्याएं
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जिला पंचायत सभाकक्ष में गत रोज आयोजित हुई सिंचाई बंधु में बैठक में किसानों व आम जन की समस्याओं के साथ ही विकास का मुद्दा छाया रहा। बैठक में ग्रामीण अंचलों में संपर्क मार्गों की मरम्मत, सड़कों पर हो रहे अतिक्रमण हटवाने व गोविंद सागर बांध के पानी को गंदा होने से रोकने के संबंधी कई समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
सिंचाई बंधु की बैठक जिला पंचायत के सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित की गई, जिसमें मुख्यत: ग्रामीण अंचलों में संपर्क मार्गों की मरम्मत व सड़कों पर हो रहे अतिक्रमण हटवाने, मंडी में व्यापारियों द्वारा किए चबूतरों से अवैध कब्जा हटाने, विद्युत विभाग द्वारा पुरानी विद्युत लाइनों को हटाकर नई विद्युत लाइन बिछाए जाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही गंदे नालों के पानी से गोविंद सागर बांध का पानी गंदा होने से रोकने के संबंध में सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। यहां उद्यान विभाग द्वारा जारी सभी योजनाओं की जानकारी ब्लॉक स्तर पर होर्डिंग्स के माध्यम से प्रसारित कराए जाने के संबंध में, अन्ना पशुओं के नियंत्रण, गोचर भूमि को कब्जा मुक्त कराए जान, आगामी रबी की फसल के लिए बांधों की नहरों की समुचित सफाई व मरम्मत, नहर के सर्विस मार्गों की मरम्मत, गोविंद सागर बांध की छोटी नहर की सफाई, रखरखाव एवं उसको आच्छादित कराए जाने, उद्यान विभाग द्वारा जारी शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार और क्रियान्वयन, तालाब बार की मंगल गूल को पूर्ण कराए जाने, सरकारी आराजी को अवैध कब्जा मुक्त कराए जाने एवं गोविंद सागर बांध स्थल पर सुंदरीकरण एवं उस पर विद्युत व्यवस्था कराए जाने के संबंध में विस्तार से विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारियों से चर्चा की गई और आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने व संचालन सिंचाई खंड अधिशासी अभियंता सीपी सिंह ने किया। बैठक में जिला पंचायत सदस्य वंशीधर श्रीवास, अतर सिंह, जिला सहकारी बैंक उपाध्यक्ष श्रीकांत कुशवाहा, पूर्व जिपं सदस्य पुष्पेंद्र सिंह, अतुल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी शिवनारायण, क्षेत्राधिकारी पुलिस विनोद सिंह, उपकृषि निदेशक संतोष कुमार सविता, जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव, अधिशासी अभियंता राजीव कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता लोकनिर्माण विभाग रामसूरत, अधिशासी अभियंता जल निगम सुलेमान खां, अधिशासी अभियंता विद्युत शैलेंद्र कुमार कटियार आदि उपस्थित रहे।