{"_id":"5a9307734f1c1bdd0b8b5ea7","slug":"191519585139-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महामना एक्सप्रेस का इंजन फेल, डेढ़ घंटे लेट आई ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महामना एक्सप्रेस का इंजन फेल, डेढ़ घंटे लेट आई ट्रेन
Updated Mon, 26 Feb 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महामना एक्सप्रेस का इंजन फेल, डेढ़ घंटे लेट आई ट्रेन
ललितपुर। भोपाल से चलकर खजुराहो जाने वाली डाउन रुट की ट्रेन संख्या 22163 महामना एक्सप्रेस का इंजन रविवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे अचानक धोर्रा रेलवे स्टेशन के पास फेल हो गया। जिसके बाद ट्रेन ड्राईवर द्वारा इंजन में आई तकनीकी खराबी को दूर करने का प्रयास किया, लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर को दी, जिसके बाद बीना से दूसरा रेल इंजन मंगाकर महामना एक्सप्रेस में जोड़ा गया, इसके बाद ट्रेन को करीब सवा 11 बजे गंतव्य स्टेशन के लिए रवाना किया गया। महामना एक्सप्रेस ट्रेन का ललितपुर रेलवे स्टेशन 9.42 बजे आने का समय है, लेकिन इंजन फेल होने के कारण यह ट्रेन ललितपुर स्टेशन करीब 1.52 घंटे लेट होकर 11.34 बजे ललितपुर पहुंची। इससे ट्रेन से टीकमगढ़, छतरपुर व खजुराहो जाने वाले रेल यात्रियों को परेशान होना पड़ा। हालांकि रेलवे प्रशासन द्वारा ट्रेन के इंजन फेल होने की जानकारी एनाउंस कराकर स्टेशन पर यात्रियों को दी गई। बता दें कि भोपाल से ललितपुर, टीकमगढ़ व छतरपुर होते हुए सीधे खजुराहो के लिए महामना एक्सप्रेस एक मात्र ट्रेन है, जिससे सैकड़ों यात्री पर्यटन स्थल खजुराहो तक यात्रा करते हैं।