{"_id":"5a60faae4f1c1b6f268b51ee","slug":"191516305070-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप्र पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने मांगों को लेकर सौपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप्र पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने मांगों को लेकर सौपा ज्ञापन
Updated Fri, 05 Oct 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक रैली निकालकर डीएम को सौंपा ज्ञापन
ललितपुर। उप्र पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन पर 15 सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर मोटर साइकिल रैली निकाल कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
इसमें संघ के अध्यक्ष विवेक सिंह ने प्रमुख मांगों में बताया कि पंचायती राज विभाग के सफाई कर्मचारियों का पदनाम परिवर्तित कर पंचायत सेवक किया जाए। गैर मान्यता प्राप्त संघों के पत्रों पर विचार न किया जाए। पंचायती राज विभाग के सफाई कर्मचारियों को ग्राम पंचायत अधिकारी के पदों पर पदोन्नति दी जाए। सफाई कर्मचारियों को ग्रेड पे 1900 दिया जाए। पेरोल की व्यवस्था समाप्त की जाए। सफाई कर्मचारियों का वेतन मद एक मद में किया जाए। कर्मचारियों का कैशलेस कार्ड बनवाया जाए। इसके साथ अन्य मांगों को पूरा करने की मांग की है। वहीं, संघ की समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी को प्रार्थनापत्र सौंपा। इसमें बताया कि संघ के कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर कई बार ज्ञापन सौंपा गया। लेकिन, समस्याओं का निराकरण न होने से संघ में रोष व्याप्त है। उन्होंने शीघ्र निराकरण कराए जाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि पंचायत में तैनात लगभग एक लाख कर्मचारी पुरानी पेंशन व्यवस्था से वंचित हैं, जबकि पेंशन बुढ़ापे में सम्मानित जीवन निर्वहन का विकल्प होता है, जिससे पेंशन दिलवाई जाए। ज्ञापन पर जिलाध्यक्ष विवेक सिंह व महामंत्री मंगल सिंह के हस्ताक्षर बने हैं।