{"_id":"595fc1274f1c1b43728b4805","slug":"191499447591-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के लिए पैसे न देने पर की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के लिए पैसे न देने पर की मारपीट
Updated Fri, 07 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब के लिए पैसे न देने पर की मारपीट
ललितपुर। शहर कोतवाली के अंतर्गत सिविल लाइन निवासी महेश कुमार चंदेल पुत्र हरचरन ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर शराब के लिए पैसे न देने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। प्रार्थना पत्र में बताया कि पांच जुलाई को रात 10 बजे जिला चिकित्सालय के बाहर सड़क किनारे एंबुलेंस लगा रहा था। तभी उक्त विपक्षी लोगों ने शराब के लिए पैसे मांगे। मना करने पर गालीगलौज कर, मारपीट कर दी। जाति सूचक शब्दों का उपयोग किया। एंबुलेंस के आगे शीशा में पत्थर मार कर तोड़ दिया। इसमें 5000/ रुपये का नुकसान हो गया। पास के लोगों को आता देखकर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने नुकसान दिलाकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की ।
भैंस चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग
ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत ग्राम महेश पुरा निवासी रामस्वरूप पुत्र जूजे ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर भैंस चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। प्रार्थना पत्र में बताया गया कि 18 जून को प्रार्थी की भैंसें खेतों में घास खा रहीं थीं। उसी दिन अज्ञात लोगों द्वारा भैंसों की चोरी की गई है। इसकी सूचना पीड़ित द्वारा 22 जून को कोतवाली में दी गई। लेकिन तब से अभी तक भैंसों की कोई जानकारी नहीं मिली न ही रिपोर्ट दर्ज की गई। पीड़ित ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
तीर्थ यात्रा 25 से
ललितपुर। अखिल भारतीय सर्वदलीय गौ रक्षादल महाभियान समिति व शिवसेना की संयुक्त बैठक तालाबपुरा स्थित कार्यालय में हुई। इसमें बताया कि इस वर्ष अखिल भारतीय सर्वदलीय गौ रक्षादल महाभियान समिति शिवसेना के तत्वाधान में बाबा अमरनाथ, माता वैष्णो देवी के दर्शन व बद्रिकाश्रम हिमालय राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ रक्षा से आशीर्वाद लेने 25 जुलाई को 11 बजे कार्यालय तालाबपुरा ललितपुर से प्रस्थान करेगी। जो भी भक्तगण यात्रा में सम्मलित होना चाहते हैं। वह प्रस्थान के पूर्व अपना पहचान पत्र बनवा लें। सभी भक्तजन अपनी-अपनी जिम्मेदारी और व्यवस्था से जाएंगे। यह 21वीं वर्ष की यात्रा है। इस मौके पर राजेश साहू, फूलचंद्र विश्वकर्मा, अशोक, हरीशंकर झा, नाथूराम सेन, संतोष खटीक, ममता कश्यप, लक्ष्मी चंदेल, क्रांति, धर्मेंद्र, आदि उपस्थित रहे।