{"_id":"664e666a0f70c1834d06bee4","slug":"19-teachers-of-basic-education-engaged-in-the-duty-of-conducting-university-level-examination-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-115026-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: विवि स्तर की परीक्षा कराने में बेसिक शिक्षा के 19 शिक्षकों की लगी ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: विवि स्तर की परीक्षा कराने में बेसिक शिक्षा के 19 शिक्षकों की लगी ड्यूटी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय स्तर की सेमेस्टर परीक्षा के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के विभिन्न स्कूलों में तैनात शिक्षक कक्ष निरीक्षक के तौर पर ड्यूटी करेंगे।
24 मई से विश्वविद्यालयीय स्तर की सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। परीक्षा शांतिपूर्वक कराने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के विभिन्न विद्यालयों के सहायक अध्यापक, अनुदेशक और शिक्षामित्र कक्ष निरीक्षक के तौर पर पहलवान गुरुदीन महिला महाविद्यालय में तैनात रहेंगे। सहायक अध्यापक धनेंद्र सिंह यादव, रामेंद्र सिंह यादव, सपना विश्वकर्मा, रामरक्षपाल सिंह, माधुरी यादव, कल्यान सिंह की ड्यूटी लगाई गई है। अनुदेशकों में हरीश कुशवाहा, राजेश कुमार, किरन की ड्यूटी लगाई गई है। शिक्षामित्रों में रक्षपाल सिंह, राजेश तिवारी, शिशुपाल सिंह, दिनेश सिंह राजपूत, बृजेंद्र कुमार तिवारी, संध्या राजपूत, विनोद कुमार झा, रामपाल सिंह यादव, जगभान प्रजापति की ड्यूटी लगाई गई है। बीएसए हरिकेश यादव ने बताया कि सभी को ड्यूटी गंभीरता से करने के निर्देश दिए हैं।
-- -- --
नकलविहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा कराने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की सम सेमेस्टर की परीक्षाएं तीन पालियों में संचालित होने जा रही हैं। पहलवान गुरुदीन प्रशिक्षण महाविद्यालय पनारी में 2262 छात्र-छात्राओं का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। वरिष्ठ केंद्राध्यक्ष डॉ. महेश कुमार झा ने बुधवार को बैठक कर कक्ष निरीक्षकों को नकल विहीन, शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा कराने के निर्देश दिए। निरीक्षकों को पहचान पत्र जारी किए गए हैं। नकलविहीन परीक्षा कराने हेतु सभी कक्षाओं में लगे कैमरों को चेक कराया गया। बैठक में सहायक केंद्राध्यक्ष रमाकांत सिंह, अतिरिक्त केंद्राध्यक्ष रामलाल रायकवार आदि उपस्थित रहे।