फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   स्कूलों में गायब मिले शिक्षक व शिक्षा मित्र

स्कूलों में गायब मिले शिक्षक व शिक्षा मित्र

Sat, 02 Mar 2019 02:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 02:50 AM IST
विज्ञापन
स्कूलों में गायब मिले शिक्षक व शिक्षा मित्र
स्कूलों में गायब मिले शिक्षक व शिक्षा मित्र
विज्ञापन

ललितपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विकास खंड जखौरा के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई शिक्षक, शिक्षामित्र गैरहाजिर पाए गए। वहीं, प्राथमिक विद्यालय दैलवारा में जुलाई 2018 से फल और दूध का वितरण नहीं किया गया। इस पर उन्होंने ग्राम प्रधान से संपर्क करने के निर्देश दिए।
बीएसए मनोज कुमार वर्मा ने प्राथमिक विद्यालय बीघाखेत का निरीक्षण किया। निरीक्षण में प्रधानाध्यापक को अभिभावकों से संपर्क कर विद्यालय में शत-प्रतिशत छात्र उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए। उच्च प्राथमिक विद्यालय नदनवारा में सरिता गुप्ता अनुदेशक ब्लाक संसाधन केंद्र पर कंप्यूटर कार्य के लिए संबद्ध हैं। उन्होंने अभिभावकों से संपर्क कर विद्यालय में शत-प्रतिशत छात्र उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय नदनवारा (अंग्रेजी माध्यम) में अरविंद सिंह बुंदेला शिक्षा मित्र एवं वीरेंद्र बुंदेला शिक्षा मित्र विद्यालय से बिना सूचना के अनुपस्थित थे। विद्यालय में कुल नामांकित 206 के सापेक्ष 97 पाया गया। विद्यालय में छात्रों की न्यून उपस्थिति होने पर प्रधानाध्यापक से नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन

शिक्षण कार्य एवं बच्चों की उपस्थिति के संबंध में कोई ध्यान नहीं देना लापरवाही का द्योतक है। इस संबंध में 07 दिवस के अंदर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। वहीं, अरविंद सिंह बुंदेला शिक्षामित्र एवं वीरेंद्र बुंदेला शिक्षामित्र का अनुपस्थित दिवस का मानदेय काटने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय अंधेर जखौरा में अध्यापक उपस्थिति पंजिका के निरीक्षण में पाया गया कि रूबी सअ द्वारा विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत अद्यतन विद्यालय में उपस्थित नहीं हुई। इस पर रूबी सअ को कारण बताओ नोटिस निर्गत किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय अंधेर में सुमन शर्मा सअ बोर्ड परीक्षा ड्यूटी में पाए गए हैं। प्राथमिक विद्यालय गेंचवारा में नामांकित कुल 111 के सापेक्ष 61 बच्चे उपस्थित पाये गये। इस पर प्रअ को अभिभावकों से सम्पर्क कर विद्यालय में शत-प्रतिशत छात्र उपस्थिति बढाने के निर्देश दिए। उच्च प्राथमिक विद्यालय गेंचवारा में राकेश पाठक सअ बोर्ड परीक्षा ड्यूटी में पाए गए हैं। उच्च प्राथमिक विद्यालय पंचमपुर में सपना जैन सअ एवं जितेन्द्र अनुदेशक बोर्ड ड्यूटी में पाए गए जबकि सतेन्द्र जैन सअ ग्रेडिंग लर्निग में स्कूल चेक करने गये बताए गए हैं। उच्च प्राथमिक विद्यालय मनगुंवा में प्रअ को अभिभावकों से सम्पर्क कर विद्यालय में शत-प्रतिषत छात्र उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय मनगुंवा जखौरा में नामांकित कुल 121 के सापेक्ष 51 बच्चे उपस्थित पाए गए। इस पर प्रधानाध्यापक को अभिभावकों से सम्पर्क कर विद्यालय में शत-प्रतिशत छात्र उपस्थिति बढाने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय दैलवारा (अंग्रेजी माध्यम) जखौरा में नामांकित कुल 175 के सापेक्ष 91 बच्चे उपस्थित पाए गए। विद्यालय में जुलाई 2018 से फल एवं दूध का वितरण नहीं किया गया। इस पर प्रअ को ग्राम प्रधान से संपर्क कर बच्चों को दूध वितरण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed