{"_id":"5ba69d14867a557f5878961d","slug":"181537645844-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-एनसीसी कैडिटों ने की महापुरूषों की मूर्तियां साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-एनसीसी कैडिटों ने की महापुरूषों की मूर्तियां साफ
Updated Sun, 23 Sep 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एनसीसी कैडिटों ने की महापुरुषों की मूर्तियों की सफाई
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय के एनसीसी कैडिटों ने संपूर्ण देश में चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत शहर में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं को साफ किया।
एनसीसी बटालियन झांसी के कमान अधिकारी कर्नल शैलेन्द्र सिंह के निर्देश पर नेहरू महाविद्यालय की एनसीसी इकाई ने जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह की उपस्थिति एवं प्राचार्य डा अवधेश अग्रवाल के निर्देशन एवं एनसीसी अधिकारी कैप्टेन पंकज शर्मा के नेतृत्व में कैडिटों ने जिला चिकित्सालय एवं नगर के प्रमुख चौराहों पर स्थापित महापुरूषों की मूर्तियों को साफ कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि स्वच्छता के माध्यम से ही हम बीमारियों को दूर भगाकर स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सकते हैं। देश के प्रधानमंत्री द्वारा स्वच्छता के संबंध में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। नेमवि की एनसीसी इकाई के कम्पनी कमाण्डर कैप्टन पंकज शर्मा के नेतृत्व में कैडिटों ने अपने स्वयं के स्वच्छता साधनों के साथ पूर्ण लगन एवं श्रद्वा के साथ सर्वप्रथम नगर के जिला चिकित्सालय में पहुंच कर विभिन्न टोलियों का गठन कर चिकित्सालय परिसर में विशेष स्वच्छता कार्यक्रम चलाया। इसके पश्चात कैडिटों की इस प्लाटून द्वारा नगर के विभिन्न चौराहों पर स्थित मूर्तियों की स्वच्छता सेवा की गई। इनमें वर्णी चौराहा स्थित संत प्रवर श्री वर्णीजी की मूर्ति, तुवन चौराहा स्थित परमानन्द जी की मूर्ति, पंजाब नेशनल बैंक तिराहा स्थित वीरांगना अवन्तीबाई की मूर्ति, अभिलाषा पेट्रोल पम्प तिराहा स्थित कर्पूरी ठाकुर जी की मूर्ति, सदर कांटा स्थित सरदार बल्लभभाई पटेल जी की मूर्ति एवं सावरचौक स्थित वीर सावरकर जी की मूर्ति को जल से साफ किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुरारीलाल जैन, डॉ. अनिल सूर्यवंशी, डॉ.लक्ष्मीकान्त मिश्रा, डॉ. सूबेदार सिंह यादव, डॉ. दीपक चौबे, गोविन्द सिंह, फहीम बख्श, अण्डर ऑफीसर विवेक सिंह, योगेन्द्र सिंह, मेवालाल, शिवम राजा, सुहैल खान, पवन, बालमुकुन्द, गणेश प्रसाद, तेजप्रताप, करतार सिंह, अरजेन्द्र, आदि का विशेष सहयोग रहा। अंत में हिमान्शु पटेल ने सभी का आभार व्यक्त किया।