फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   रक्षा बंधन पर परिवहन विभाग ने नहीं किया अतिरिक्त बसों का प्रबंध

रक्षा बंधन पर परिवहन विभाग ने नहीं किया अतिरिक्त बसों का प्रबंध

Sat, 25 Aug 2018 02:16 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
रक्षा बंधन पर परिवहन विभाग ने नहीं किया अतिरिक्त बसों का प्रबंध
रक्षा बंधन पर नहीं बढे़गी बसे
विज्ञापन

ललितपुर। रक्षाबंधन त्योहार के नजदीक आते ही बसों में सवारियों की संख्या बढ़ गई है। इसके बाद भी परिवहन विभाग ने त्योहार पर अतिरिक्त रोडवेज इंतजाम नहीं किया है। जिसका खामियाजा आम आदमी को परेशान होकर भुगतना पड़ेगा।

रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट बंधनों का त्यौहार माना जाता है। इस त्यौहार पर बहिन अपने भाइयों के घर पर राखी बांधने के लिए जाती हैं। इस त्यौहार के नजदीक आते ही बसों में सफर करने वालों की संख्या बढ़ जाती है। जिससे बस स्टेंड के साथ ही रेलवे स्टेशनों पर भी सवारियों की काफी भीड़-भाड़ रहती है। अधिकतर सवारियों को बस स्टैंड पर पहुंचने पर बस में सीट पाने के लिए काफी इंतजार करना पड़ता है। लेकिन इसके बाद भी अधिकांश सवारियों की सीट नहीं मिलती है।
विज्ञापन


सीट मिलने पर भी बस में सवारियों की संख्या अधिक हो जाती है। जिससे सुलभ तरीके से सफर करना मुश्किल हो जाता है। इसके बावजूद भी इस समस्या के निदान के लिए परिवहन विभाग की ओर से यात्रियों को कोई सुविधा मुहैया नहीं कराई जा रही है। इसके अलावा विभाग ने अतिरिक्त बसों को नहीं लगाया है। जिससे यात्रियों को यात्रा करने में भारी परेशानी होगी। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि इस मार्ग पर सवारियों की संख्या अधिक नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षा बंधन पर महिलाएं करेंगी निशुल्क सफर
पिछले साल की तरह इस बार भी रक्षाबंधन के त्यौहार पर उत्तर प्रदेश परिवहन पर रोडवेज बसों में महिलाएं निशुल्क सफर कर सकेंगी। इस संबंध में रोडवेज झांसी के क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि यह व्यवस्था 25 अगस्त की रात 12 बजे से लेकर 26 अगस्त की रात 12 बजे तक लागू रहेगी। उत्तर प्रदेश सरकार ने पिछले साल रक्षाबंधन के दिन रोडवेज बसों में महिलाओं का सफर निशुल्क किया था। यह सुविधा इस वर्ष भी जारी रखी गई है। रक्षाबंधन के दिन बसों में महिलाओं से किराया नहीं लिया जाएगा। साथ ही किराया न लेने के संबंध में चालकों व परिचालकों को भी जानकारी दे दी गई है।

--------
रक्षा बंधन के त्योहार पर इस मार्ग पर बसों के संचालन की संख्या को नहीं बढ़ाया गया है। ज्यादा भीड़ होने पर और आवश्यकता पड़ने पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। साथ ही बसों के संचालन को नियमित जारी रखा जाएगा।
- एस के राय
क्षेत्रीय प्रबंधक झांसी डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed