{"_id":"5b411c634f1c1b08278b52ce","slug":"181530993763-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही भवन में संचालित मिली प्राइमरी व इंटरमीडिएट की कक्षाएं, स्पष्टीकरण तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही भवन में संचालित मिली प्राइमरी व इंटरमीडिएट की कक्षाएं, स्पष्टीकरण तलब
Updated Sun, 08 Jul 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ही भवन में प्राइमरी व इंटरमीडिएट की कक्षाएं
डीआईओएस ने विकासखंड जखौरा के तीन विद्यालयों को किया निरीक्षण, स्पष्टीकरण तलब
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त होने के बाद खुले माध्यमिक विद्यालयों का जिला विद्यालय निरीक्षक रामशंकर द्वारा हर रोज औचक निरीक्षण किया जा रहा है। इसके क्रम में उन्होंने राजघाट मार्ग पर संचालित विकासखंड जखौरा के तीन विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया।
शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक राम शंकर ने जखौरा क्षेत्र ग्राम थनवारा में संचालित राजकीय हाईस्कूल का निरीक्षण किया। राजकीय हाईस्कूल थनवारा का नया भवन निर्माणाधीन होने के कारण वर्तमान में विद्यालय पूर्व माध्यमिक विद्यालय थनवारा के 02 अतिरिक्त कक्षा कक्ष में संचालित है। इस दौरान सहायक अध्यापक पारूल जैन बिना किसी लिखित सूचना के अनुपस्थित मिलीं। इस पर प्रधानाध्यापिका मंजूषा श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने मोबाइल पर आकस्मिक अवकाश के लिए सूचना दी है। कक्षा में छात्राओं से सामान्य प्रश्नों के जवाब संतोषजनक दिए गए। विद्यालय का कुल पंजीकरण 44 के सापेक्ष 21 छात्र-छात्राएं उपस्थित मिले। राजकीय हाईस्कूल थनवारा के निर्माणाधीन भवन का भी निरीक्षण किया गया, जिसमें विद्यालय भवन की छत पूर्ण होने के उपरांत कक्षों में सादा फर्श का कार्य का पूर्ण होना पाया गया, लेकिन भवन के मध्य प्रांगण और विद्यालय के कार्यालय कक्ष में वर्तमान समय में फर्श नहीं हुआ। भवन के कक्षा कक्षों में दरवाजे, खिड़कियां, बिजली, पानी की व्यवस्था आदि होना अभी बाकी पाया गया। डीआईओएस ने प्रधानाध्यापिका को निर्देशित किया गया कि विद्यालय का पंजीकरण बढ़ाने के लिए अभिभावकों से संपर्क कर विशेष प्रयास किए जाएं और भविष्य में अवकाश का प्रार्थना पत्र माध्यमिक शिक्षा ग्रुप ललितपुर में अवश्य प्रेषित किया जाए अन्यथा अनुपस्थित माना जाएगा। इसी क्रम में उन्होंने पूर्व माध्यमिक विद्यालय, थनवारा का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी निगम समेत पूरा स्टाफ उपस्थित मिला। विद्यालय में कक्षायें संचालित मिली और मिड-डे मील में सब्जी, चावल बनवाया गया था। निरीक्षण दौरान छात्र-छात्राओं को भोजन दिया गया। पूछने पर इंचार्ज प्रधानाध्यापिका ने बताया कि यूनिफार्म व पाठ्य पुस्तकें वितरण हेतु प्राप्त नहीं हुई और न ही कोई सूचना है। इसके बाद डीआईओएस ने श्री शांतिनाथ बाल संस्कार केंद्र इंटर कॉलेज सीरोंनजी का निरीक्षण किया। विद्यालय भवन के कुछ कक्षों में प्राइमरी शाखा के बच्चों को बैठाकर पढ़ाया जा रहा था, पूछने पर प्रधानाचार्य ने बताया कि प्राइमरी की मान्यता कार्यालय बेसिक ललितपुर द्वारा दी गई जिसका भवन इसके पीछे है। बच्चे कम आने के कारण यहां पर बैठाकर पढ़ाया जा रहा है। कुछ समय के बाद प्रधानाचार्य ने बेसिक की मान्यता के पत्र की छायाप्रति प्रस्तुत की, जिसमें यह स्पष्ट नहीं था कि विद्यालय की मान्यता प्राथमिक स्तर की है अथवा उच्च प्राथमिक स्तर की है। इसके अतिरिक्त प्राथमिक स्तर की कक्षाएं इंटरमीडिएट भवन में संचालित पाई गई। इस पर डीआईओएस ने स्पष्टीकरण तलब कर प्राथमिक स्तर की मान्यता व तय भवन की सूचना कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।