{"_id":"5af2052f4f1c1b9c098b8d97","slug":"181525810479-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सकारात्मक: जिले की दो सड़कों को मिली केंद्रीय मार्ग निधि से स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सकारात्मक: जिले की दो सड़कों को मिली केंद्रीय मार्ग निधि से स्वीकृति
Updated Wed, 09 May 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
जले की दो सड़कों को मिली केंद्रीय मार्ग निधि से स्वीकृति
बानपुर-टीकमगढ़ और सौजना-जिगारा मार्ग के दिन जल्द बदलेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
लोगों के लिए परेशानी का सबब बने बानपुर-टीकमगढ़ रोड और सौजना-जिगारा रोड के दिन जल्द ही बदलने वाले हैं। इन दोनों रोडों के लिए केंद्रीय मार्ग निधि से स्वीकृति मिल चुकी है और लोक निर्माण विभाग ने इसके टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही दोनों रोडों के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
गौरतलब हो कि समय-समय पर बानपुर कस्बे के लोगों द्वारा बानपुर टीकमगढ़ मार्ग की दशा सुधारने के लिए शिकायतें की गई। उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से बानपुर होते हुए टीकमगढ़ की दूरी लगभग 45 किलोमीटर और महरौनी होते हुए टीकमगढ़ की सड़क मार्ग से दूरी लगभग 60 किलोमीटर है। टीकमगढ़ से होते हुए राहगीर जतारा, मऊरानीपुर, बल्देवगढ़, छतरपुर और खजुराहो तक पहुंचते हैं । तो वहीं टीकमगढ़ के लोगों के लिए भी बानपुर होते हुए मात्र 45 किलोमीटर दूरी पर स्थित संपूर्ण देश में कहीं भी आवागमन करने के लिए ललितपुर रेलवे स्टेशन है। बानपुर से टीकमगढ़ की दूरी लगभग दस किलोमीटर है। इसमें बानपुर से बाणाघाट पुल तक लगभग पांच किलोमीटर के बाद ही मध्यप्रदेश की सीमा प्रारंभ हो जाती है। इसके बाद टीकमगढ़ तक जाने वाली मध्यप्रदेश के भाग में आने वाली सड़क का निर्माण शुरू किया जा चुका है। जबकि उप्र के हिस्से में आने वाले हिस्से की हालत खस्ताहाल थी। आलम यह है कि बानपुर से टीकमगढ़ मार्ग पर जामनी नदी पर बने बाणाघाट नदी के पुल तक करीब पांच किलोमीटर मार्ग पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुका है। बारिश के समय तो इस मार्ग पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भरने से सड़क और गड्ढों की पहचान तक नहीं हो पाती है, जिससे कई वाहन दुर्घटनाएं घटित हो जाती हैं। इसके लिए बानपुर के निवासियों द्वारा पोस्टकार्ड अभियान चलाया जा रहा है।
इसी प्रकार सौजना से जगारा तक उत्तर प्रदेश की सीमा में आने वाले रोड की हालत बेहद खस्ताहाल है। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अधिकारियों ने बताया कि अंतरराज्यीय सड़कों को जोड़ने के क्रम में जिले की दो सड़कों को जोड़ने का काम किया जाएगा। इसके लिए शासन से वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। इसमें बानपुर की रोड गुगरवारा स्थित गाइया घाट पुल से बानपुर होते हुए टीकमगढ़ की सीमा तक बनाई जाएगी। 19.10 किलोमीटर की सड़क के लिए केंद्रीय मार्ग निधि से 34 करोड़ 91 लाख रुपये की लागत प्रस्तावित की गई है। इसके अलावा सौजना से जगारा तक के लिए 10.10 किलोमीटर की सड़क के लिए 20 करोड़ 46 लाख रुपये की लागत स्वीकृति कर दी गई है। गौरतलब हो कि जिले में पांच सड़कें पहले ही केंद्रीय मार्ग निधि से स्वीकृत हो चुकी हैं और इनका तेजी से काम किया जा रहा है। इनमें देवगढ़-ललितपुर मार्ग, ललितपुर-राजघाट रोड, जखौरा-राजघाट रोड, ललितपुर-महरौनी रोड और महरौनी-सौजना रोड शामिल हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय मार्ग निधि से जिले की दो सड़कों की वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर होते ही अगले महीने तक रोड के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
सुबोध कुमार, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड