फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   अध्यक्ष और ईओ के मतभेदों में फंसी बजट बैठक

अध्यक्ष और ईओ के मतभेदों में फंसी बजट बैठक

Wed, 02 May 2018 03:44 AM IST
Updated Wed, 02 May 2018 03:44 AM IST
विज्ञापन
अध्यक्ष और ईओ के मतभेदों में फंसी बजट बैठक
अध्यक्ष और ईओ के मतभेदों में फंसी बजट बैठक
विज्ञापन

नगर विकास की तैयार कार्ययोजना पर नहीं लग पा रही मुहर
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी के मध्य पनपे मतभेदों के चलते शहर का विकास ठहरकर रह गया है। बजट बैठक के अभाव में नगर विकास की तैयार कार्ययोजना पर मुहर नहीं लग पा रही है।
बता दें कि नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष और ईओ की सहमति से शहर के विकास को गति प्रदान की जाती है। लेकिन पालिका में इन दोनों में अक्सर टकराव देखा गया। कई अधिशासी अधिकारी ऐसी स्थिति में अध्यक्ष के सामने टिक नहीं पाए। पूर्व के अध्यक्षों ने बोर्ड की ताकत को अपना हथियार बनाकर ऐसे अधिकारियों को पालिका से विदा कर दिया। 12 दिसंबर 17 में नवनिर्वाचित बोर्ड ने शपथ ली तो नगरवासियों को शहर के समग्र विकास की आश बांध गई। लेकिन अध्यक्ष इसे ज्यादा समय तक कायम नहीं रख सके। वित्तीय वर्ष के अंतिम माह में सफाई उपकरणों की खरीद को लेकर अध्यक्ष और ईओ में खटक गई। इस तल्खी में थोड़ी नरमी आती, इससे पहले अधिशासी अधिकारी अवनींद्र कुमार ने पार्किंग सहित कई ठेके अध्यक्ष को विश्वास में लेकर करा दिए। इस पर अध्यक्ष रजनी साहू का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने विभिन्न आरोपों में उनसे स्पष्टीकरण मांग लिया। यही नहीं, बोर्ड बैठक में इस पर चर्चा करने के लिए तिथि तय कर दी। इसके बाद पालिका में खलबली मच गई। पालिकाध्यक्ष ने सभासदों को अपने पाले में करने के लिए कई दौर की गुप्त बैठकें की। वहीं, अधिशासी अधिकारी ने चतुराई दिखाते हुए कई सभासदों को अपने विश्वास में ले लिया। इससे अधिशासी अधिकारी पर कार्रवाई की मंशा पर पानी फिर गया। अध्यक्ष ने अपनी साख बचाते हुए स्पष्टीकरण के अभाव में चर्चा को अगली बैठक तक टाल दिया। तब से लेकर न तो स्पष्टीकरण पर चर्चा हो पाई और न ही बजट की महत्वपूर्ण हो सकी। आमतौर पर बजट की बैठक मार्च या अप्रैल माह में करा ली जाती है। लेकिन ये दोनों माह यूं ही गुजर गए। अध्यक्ष और ईओ के बीच तनातनी से सभासदों में मायूसी देखी जा रही है। उनका कहना है कि पालिका में हर माह बैठक कराने का नियम है, जिसका पालन नहीं किया जा रहा है। इसके कारण सभासदों को मिलने वाले भत्ते से वंचित होना पड़ रहा है। वहीं, वार्डो के विकास कार्य भी ठहरकर रह गए हैं। बजट में यह तय हो जाता है कि पालिका वित्तीय वर्ष में कहां-कहां और कौन-कौन से कार्य कराएगी? इस पर अभी तक कोई निर्णय नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


शीघ्र ही बैठक बुलाएंगे
बजट बैठक की तिथि शीघ्र ही तय कर ली जाएगी। इसमें किसी प्रकार की कोई रुकावट नहीं है।
अवनींद्र कुमार, अधिशासी अधिकारी
नगर पालिका परिषद ललितपुर।

बैठक बुलाने में नहीं कोई बाधा
पालिका का बजट तैयार कर लिया गया है। अधिशासी अधिकारी को तिथि तय करनी है। उन्होंने जल्द ही बोर्ड बैठक होने की बात कही।
रजनी साहू, अध्यक्ष
नगर पालिका परिषद

स्पष्टीकरण पर खुलकर नहीं बोली अध्यक्ष
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रजनी साहू ने बताया कि ईओ द्वारा स्पष्टीकरण का जवाब दे दिया गया है। इस पर विचार करने के लिए पृथक से बैठक नहीं बुलाई जाएगी। यदि बजट बैठक में ही सभासद इस संबंध में सवाल करेंगेे तो ऐसी स्थिति में सदन के बीच में उसे लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed