{"_id":"5aa0374f4f1c1bd9388b53b6","slug":"181520449359-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन 132 ने छोड़ी व 4,297 ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन 132 ने छोड़ी व 4,297 ने दी परीक्षा
Updated Thu, 08 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे दिन 4,297 ने दी परीक्षा
ललितपुर।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के अधीन जनपद में संचालित महाविद्यालयों की वार्षिक परीक्षाओं के दूसरे दिन अर्थशास्त्र, संस्कृत, मनोविज्ञान, उर्दू और गृह विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की गई। दोनों ही पालियो में कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया।
जनपद के 22 परीक्षा केंद्रों पर महाविद्यालयीन वार्षिक परीक्षा आयोजित की जा रही है। बुधवार को अर्थशास्त्र, संस्कृत, मनोविज्ञान, उर्दू व गृह विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की गई। प्रथम पाली में बीएससी व बीकॉम द्वितीय वर्ष और एमए प्रथम वर्ष के कुल 1,627 परीक्षार्थियों में से 1,586 ने परीक्षा दी और 41 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी तरह द्वितीय पाली में भी अर्थशास्त्र, संस्कृत, मनोविज्ञान, उर्दू व गृह विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित हुई, इसमें बीए, बीएससी व बीकॉम प्रथम वर्ष और बीएससी व बीएम तृतीय वर्ष, एमए द्वितीय वर्ष के परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। कुल पंजीकृत 2,802 परीक्षार्थियों में से 2,711 ने परीक्षा दी 91 अनुपस्थित रहे। दोनों ही पालियों में किसी भी केंद्र से कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया।
वहीं परीक्षा के नोडल अधिकारी व नेहरू महाविद्यालय के प्राचार्य डा.अवधेष अग्रवाल के नेतृत्व में उड़ाका दल के सदस्यों ने सुबह व दोपहर दोनों ही पालियों में विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। सुबह की पाली में नोडल अधिकारी डा.अग्रवाल के नेतृत्व में उड़ाका दल द्वारा भगवान आदिनाथ कालेज महर्रा, जय बुंदेलखंड कालेज पनारी, पहलवान गुरुदीन प्रशिक्षण महाविद्यालय पनारी, दीपचंद्र चौधरी महाविद्यालय ललितपुर राजकीय महाविद्यालय ललितपुर का निरीक्षण किया। इस टीम में डॉ. पंकज शर्मा, कविता पैजवार, अंकित चौबे शामिल रहे। वहीं, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा नियुक्त आब्जर्बर डॉ. एमएल मौर्या द्वारा मर्दन सिंह कालेज तालबेहट व सुदर्शन डिग्री कालेज बांसी का निरीक्षण किया गया। इसके बाद दूसरी पाली में आब्जर्बर मौर्या के नेतृत्व में सहायक नोडल अधिकारी डा. ओमप्रकाश शास्त्री के नेतृत्व में उड़ाका दल के सदस्यों द्वारा सरदार पटेल एमएसडी महाविद्यालय मिर्चवारा, डा. सोनेलाल पटेल महाविद्यालय बिरधा, श्रीराम महाविद्यालय पटवा बिरधा व केपीएस महाविद्यालय ककरुवा का निरीक्षण किया गया। इस टीम में डा. प्रीति सिरौटिया, फहीम बख्श शामिल रहे।