फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   अस्पताल

अस्पताल

Thu, 08 Mar 2018 12:32 AM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल
जिला चिकित्सालय में बुजुर्गों के लिए बेहतर उपचार
विज्ञापन

ललितपुर।
स्वास्थ्य विभाग बुजुर्गों पर खास मेहरबानी बरत रहा है। विभाग ने जिला अस्पताल में जेनेटिक वार्ड (जरा अस्पताल) खोला है। इसमें विभिन्न जांचो से लेकर उपचार मुफ्त मुहैया कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त फिजियोथेरेपी की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। इन खूबियों के चलते बुजुर्ग इस वार्ड में भर्ती होना पसंद कर रहे हैं।
जिला अस्पताल में महिला, पुरुष और बच्चों के साथ बुजुर्गों के सुविधा मुहैया कराई जा रही है। इसमें एनसीडी सेल में रक्तचाप, मधुमेह, फिजियोथेरेपी और कैंसर का उपचार किया जा रहा है। वहीं, बुजुर्गों के लिए वार्ड गठित किया गया है। इसमें 60 वर्ष के उम्र के लोगों के हर मर्ज का उपचार किया जाता है। जरा चिकित्सालय में उपचार के लिए एक फिजियोथैरेपिस्ट, दो सेनेट्ररी अटेंडेंट, दो पद हॉपिस्टल अटेंडेंट व तीन स्टाफ नर्स के पदों पर कर्मचारी तैनात हैं। इसमें दस मरीजों को ही रखा जा सकता है। मरीजों की संख्या इससे अधिक होने पर अन्य वार्डों में भर्ती करा दिया जाता है। भर्ती मरीजों की देखभाल के लिए कर्मचारियों की कमी नहीं है। भर्ती मरीजों जो भी रोग होता है उसे उसी रोग के विशेषज्ञों द्वारा उपचार किया जाता है। भर्ती मरीज को किसी प्रकार की समस्या नहीं होती है। साथ ही भर्ती मरीज को जांचे व दवाईयां निशुल्क प्रदान की जाती हैं। चिकित्सालय में आने वाले वृद्ध मरीजों को जरा चिकित्सालय में भर्ती कर उनका उपचार किया जाता है। जरा चिकित्सालय वार्ड में मरीज को किसी अन्य प्रकार की समस्या होने पर विशेषज्ञों के परामर्श के साथ ही उपचार किया जाता है। जैस मरीज को हाथ पैर में परेशानी होने पर हड्डी रोग विशेषज्ञ से उपचार किया जाता है। मरीज को ब्लड की आवश्यकता पड़ने पर सामान्य रोगी को मिलने वाले चार्ज के बराबर लिया जाता है।
विज्ञापन


प्रदेश के बेहतर वार्डों में से एक
प्रदेश के अन्य जेनेटरी वार्डों (जरा चिकित्सालय) में सबसे बेहतर माना जाता है। इसमें भर्ती मरीजों को सारी सुविधाएं मुहैया कराई जा ही हैं। तो वहीं, अन्य जरा चिकित्सालयों की अपेक्षा पलंगों की संख्या भी ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. मुकेश दुबे, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed