फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   जिले में ही हो सकेगा केंसर सरीखे रोगों का इलाज

जिले में ही हो सकेगा केंसर सरीखे रोगों का इलाज

Wed, 07 Mar 2018 02:24 AM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
जिले में ही हो सकेगा केंसर सरीखे रोगों का इलाज
जिले में ही हो सकेगा कैंसर सरीखे रोगों का इलाज
विज्ञापन

दैलवारा में बनेगा 50 बेड का आयुष मेडिकल
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
भविष्य में जिले में ही कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का उपचार संभव हो सकेगा। शासन ने ग्राम दैलवारा में 50 बेड के आयुष मेडिकल खोलने के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि कार्यदायी संस्था का चयन होते ही इसके भवन का निर्माण शुरू हो जाएगा।
बीते वर्षों में जिला अस्पताल में एनसीडी सेल (नॉन कम्युनिकेविल डिसीज) की स्थापना की गई, जिसमें हृदय रोग, कैंसर, मधुमेह शामिल हैं। इनमें से हृदय रोग, कैंसर का इलाज विशेषज्ञों की कमी के चलते उपचार नहीं हो पा रहा है। इन हालात में लोगों को महानगरों में जाना पड़ता है। बीते माह शासन ने आयुर्वेदिक आयुष मेडिकल की जिले को सौगात दी तो जनपदवासियों के चेहरे खिल उठे। इस मेडिकल में सात से आठ चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी। साथ ही विभिन्न जांचों के लिए अत्याधुनिक मशीन भी उपलब्ध होंगी। जिला प्रशासन ने आयुष मेडिकल के लिए ग्राम दैलवारा में भूमि मुहैया करा दी है। अब कार्यदायी संस्था के चयन की प्रक्रिया चल रही है। आने वाले दिनों में इसके भवन निर्माण आरंभ हो जाएगा। आयुर्वेदिक पद्धति से हर रोग का उपचार किया जाएगा। भर्ती होने वाले मरीजों को स्वास्थ्य से संबंधित सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। साथ ही एक्सरे व खून पेशाब की जांच भी उपलब्ध होंगी। इससे मरीजों को जांचों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


हर मर्ज के तैनात होंगे चिकित्सक
मेडिकल में प्रत्येक बीमारी के उपचार के लिए एक चिकित्सक की नियुक्ति की जाएगी। पत्र आने के बाद में पता चल पाएगा कि कितनी लागत से भवन का निर्माण किया जाएगा। निर्माण के साथ ही अलग-अलग मदों के लिए बजट जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नारायणदास
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed