फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   मिशन इंद्रधनुष की समीक्षा बैठक आयोजित

मिशन इंद्रधनुष की समीक्षा बैठक आयोजित

Tue, 05 Dec 2017 01:46 AM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
मिशन इंद्रधनुष की समीक्षा बैठक आयोजित
मिशन इंद्रधनुष की समीक्षा बैठक आयोजित
विज्ञापन

ललितपुर। मिशन इंद्र धनुष अभियान दिसंबर की तैयारियों एवं चक्र नवंबर की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स बैठक का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य चिकित्साधिकारी डा. प्रताप सिंह द्वारा बताया गया कि दिसंबर माह का यह अभियान सात दिसंबर से 18 दिसंबर तक चलाया जाएगा। इसके लिए कुल लक्षित बच्चों की संख्या 10 हजार 421 है, इसके लिए 1242 सत्रों का आयोजन किया जाएगा और 72 सुपरवाइजर कार्य करेंगे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. जेएस बख्शी ने बताया कि नवंबर माह के चक्र में जिन बच्चों को सभी ड्यू वैक्सीन दी गई हैं, ऐसे बच्चों का प्रतिशत 63 प्रतिशत है। जिन ब्लॉकों में पूर्ण प्रतिलक्षित बच्चों का प्रतिशत कम है वह बिरधा, बार एवं मड़ावरा हैं। इस पर जिलाधिकारी ने अप्रसन्नता जाहिर की है और संबंधित चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया है कि आगामी अभियान में अच्छा प्रदर्शन किया जाना चाहिए। अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी बलॉक में संबंधित ब्लॉक के ग्राम प्रधानों की बैठक पांच दिसंबर को दोपहर दो बजे आयोजित होगी। छह दिसंबर को दोपहर बारह बजे से संबंधित ब्लॉक मीटिंग हॉल में आयोजित होगी। अभियान को सफल बनाने के लिए जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को निर्देशित किया है कि सघन मिशन इंद्र धनुष के लिए जागरूकता अभियान रैली शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में छह दिसंबर को दस बजे से निकाली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed