फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   महरौनी चुनाव प्रचार के अंतिम दिन दिखाई ताकत

महरौनी चुनाव प्रचार के अंतिम दिन दिखाई ताकत

Sat, 25 Nov 2017 01:07 AM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
महरौनी चुनाव प्रचार के अंतिम दिन दिखाई ताकत
महरौनी चुनाव प्रचार के अंतिम दिन दिखाई ताकत
विज्ञापन

महरौनी। नगर पंचायत महरौनी में चुनावी माहौल किसी बडे़ उत्सव से कम नजर नहीं आ रहा है । शांति सौहार्दपूर्ण वातावरण में सभी प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन पूरा दमखम दिखाया। खासतौर से अध्यक्ष पद के सभी उम्मीदवारों ने अपने समर्थकों सहित अपने-अपने तरीके से जनसमर्थन मांगा। सपा प्रत्याशी पवन मोदी ने एमएलसी आरपी निरंजन के साथ कार्यकर्ताओं सहित नगर में जनसंपर्क किया। वहीं, बसपा प्रत्याशी अवधेश प्रताप सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील के साथ पूर्व विधायक फेरनलाल अहिरवार ने अनेक पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों सहित जनसंपर्क अभियान में पूरी ताकत झोंकी। कांग्रेस प्रत्याशी रहीस खा भी आखिरी दिन चुनाव प्रचार में पूरी ताकत लगाते दिखे और घर-घर जाकर वोट मांगे। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी कवि संजय पांडेय भारत ने भी अपने सहयोगियों के साथ सादगीपूर्ण तरीके से घर-घर जाकर आशीर्वाद मांगा। निर्दलीय प्रत्याशी महेंद्र सिंह सिकरवार और हसन मुहम्मद खान ने भी व्यापक जनसंपर्क किया। शाम पांच बजे के बाद चुनाव प्रचार थम गया। लेकिन प्रत्याशियों का डोर टू डोर जाकर व्यक्तिगत जनसंपर्क जारी रहा। मतदान से पहले किसी भी प्रत्याशी ने अपने वादे इरादे जनता तक पहुंचाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। चुनाव प्रचार थमने के बाद प्रशासन हरकत में आया और शाम को कोतवाली पुलिस बल ने नगर में फ्लैग मार्च निकालकर सभी को सुरक्षा का एहसास दिलाया। देर शाम तक नगर की गली कूचों में पुलिस वाहनों के सायरन गूंजते रहे और सघन पेट्रोलिंग अभियान जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed