{"_id":"59cbfd3c4f1c1bb6538b4b69","slug":"181506540860-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यमंत्री ने अपने हाथों से बच्चों को बांटे बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यमंत्री ने अपने हाथों से बच्चों को बांटे बैग
Updated Thu, 28 Sep 2017 02:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यार्थियों को बांटे गए बैग
ललितपुर।
परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे छह माह से स्कूल बैग का इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो गया है। जनपद के कुल 1.57 लाख बच्चों को वितरित किए जाने वाले नि:शुल्क बैग समस्त ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। श्रम और सेवायोजन विभाग राज्यमंत्री द्वारा नगर संसाधन केंद्र से बैग वितरण योजना का शुभारंभ भी कर दिया गया है।
सर्व शिक्षा अभियान के तहत छह से 14 वर्ष की आयु वाले बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से नि:शुल्क यूनिफार्म, पुस्तकें व मध्याह्न भोजन जैसी तमाम योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को नवीन शैक्षिक सत्र में नि:शुल्क स्कूली बैग भी वितरित किए जाते हैं। वैसे तो यह स्कूली बैग नवीन सत्र शुरू होने के साथ ही मिल जाने चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं होता है। इस बार पूरे छह माह के इंतजार के बाद स्कूली बैग वितरण योजना का शुभारंभ हो सका है। बुधवार को नगर संसाधन केंद्र ललितपुर परिसर में जनपद स्तरीय नि:शुल्क स्कूल बैग वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में पधारे श्रम व सेवायोजन विभाग राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ द्वारा किया गया। इस मौके पर नगर संसाधन केंद्र परिसर में संचालित उच्च प्राथमिक विद्यालय सिविल लाइन, प्राथमिक विद्यालय सिविल लाइन और प्राथमिक विद्यालय तलैयापुरा के छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा स्कूल बैग वितरित किए। नि:शुल्क स्कूल बैग पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे और बच्चों में काफी उत्साह भी देखा गया है। वहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार ने बताया कि वर्तमान में जनपद के समस्त परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले 1 लाख 57 हजार 570 बच्चों को स्कूली बैग वितरित किए जाने हैं, जो शासन से उपलब्ध हो चुके हैं। जिला मुख्यालय की जगह समस्त ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर ही सीधे ही भेज दिए गए हैं। उन्होंने समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को जल्द से जल्द बैग वितरण का कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में कार्यक्रम के दौरान नगर खंड शिक्षा अधिकारी बृजेश सिंह ने बताया कि नगर के लिए कुल 2,606 बैग उपलब्ध कराए हैं, जिन्हें समस्त विद्यालयों में भिजवा दिया गया है। उक्त तीन विद्यालयों के साथ अन्य विद्यालयों में यूनिफार्म वितरित की गई है। इस कार्यक्रम में मुख्य रुप से सह-समन्वयक संजय कुमार श्रीवास्तव, शिवदत्त विदुआ, संकुल प्रभारी असद खान, प्रधानाध्यापक कमल कुशवाहा, अशोक कुमार, कमला त्रिपाठी, तरन्नुम, शाहीन, रीना परवीन, हरीशंकर झा, नैनिका जैन, अमरीन बानो, हरीशंकर रैकवार आदि उपस्थित रहे।
यह है स्कूल बैग वितरण का विवरण
जनपद के समस्त परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय में कुल 1,57,570 बैगों का वितरण किया जाना है। इनमें नगर क्षेत्र में 2,606 बैग, बिरधा ब्लॉक क्षेत्र में 26 हजार 586 बैग, जखौरा ब्लॉक क्षेत्र में 33 हजार 944 बैग, महरौनी क्षेत्र में 23 हजार 658 बैग, तालबेहट क्षेत्र में 26 हजार 573 बैग, मड़ावरा क्षेत्र में 20 हजार 016 बैग और बार ब्लॉक क्षेत्र मेें कुल 24 हजार 186 स्कूली बैग वितरित किए जाने हैं।
विज्ञापन
शासन द्वारा उपलब्ध कराए बैग जिला मुख्यालय की जगह समस्त ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर ही सीधे भेजे गए हैं। स्कूल बैग तीन साइजों स्माल, मीडियम व लार्ज साइज में उपलब्ध कराया गए हैं। जल्द ही समस्त विद्यालयों में बैग वितरण का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
- अंबरीष कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, ललितपुर।