{"_id":"6828d8ba23bd04fd4b064f84","slug":"18-secondary-schools-got-29-new-teachers-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-135314-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: 18 माध्यमिक विद्यालयों को मिले 29 नए शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: 18 माध्यमिक विद्यालयों को मिले 29 नए शिक्षक
विज्ञापन
ललितपुर। शिक्षकों की कमी से जूझ रहे 18 राजकीय विद्यालयों में तीन प्रवक्ता और 26 सहायक अध्यापकों की तैनाती हुई है। इनकी तैनाती विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों में की गई है। नए शिक्षकों के आने से पठन-पाठन की व्यवस्था में सुधार आने और छात्रों को गुणवत्तापरक शिक्षा मिलने की उम्मीद है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद अंतर्गत 39 राजकीय विद्यालय संचालित हैं, इसमें 31 राजकीय हाईस्कूल और 8 राजकीय इंटर कॉलेज शामिल हैं। इन विद्यालयों में करीब बीस हजार छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। पिछले काफी समय से ये राजकीय विद्यालय शिक्षकों की कमी से जूझ रहे थे। इस कारण यहां अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को गुणवत्ता परक शिक्षा नहीं मिल पा रही थी। हाल में शासन से विभिन्न जनपदों के राजकीय विद्यालयों में कार्यरत तीन प्रवक्ता और 26 सहायक शिक्षकों का स्थानांतरण जिले के राजकीय हाईस्कूल व इंटर कॉलेजों में किया गया है।
राजकीय हाईस्कूल धौरीसागर में दीपा रानी और सूफिया अंजुम, राजकीय हाईस्कूल गौना कुसमाड़ में सोनू चौधरी व शीतल, राजकीय हाईस्कूल करमुहारा में कृष्ण कुमार, राजकीय हाईस्कूल जामुनधनाकलां में अजय कुमार को नियुक्त किया गया है। राजकीय हाईस्कूल नगारा में संजय कपूर और कैलाश शंकर, राजकीय हाईस्कूल धौर्रा में स्वामीनाथ जायसवाल व शरद कुमार साहू, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महरौनी में प्रेमकुमारी वर्मा व वंदना और सुरभि पांडेय को भेजा गया है।
विज्ञापन
राजकीय हाईस्कूल तेरई फाटक में ज्योति साहू और माला यादव, राजकीय हाईस्कूल मैनवारा में रेनू वर्मा, राजकीय हाईस्कूल पठा में पूनम पासवान, राजकीय हाईस्कूल पूराबिरधा में पूजा सोनकर व अमिता सिंह और जिज्ञासा को तैनात किया गया है। राजकीय हाईस्कूल वस्त्रावन में अनुराधा गौतम, राजकीय हाईस्कूल धौरीसागर में पूजा रावत, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तालबेहट में गीता श्रीवास्तव, राजकीय इंटर कॉलेज बार में दिलीप कुमार को स्थानांतरित किया गया है।
राजकीय हाईस्कूल वीर में वंदना मौर्या व सविता कुमारी, राजकीय हाईस्कूल नैनवारा में चंद्रिका, राजकीय हाईस्कूल थनवारा में आरती देवी का स्थानांतरण किया गया है।
-- -- -- -
तीन प्रवक्ता भी शामिल
विद्यालयों में स्थानांतरित किए गए शिक्षकों में तीन प्रवक्ता भी शामिल हैं। जीजीआईसी तालबेहट में स्थानांतरित होने वाली गीता श्रीवास्तव बायलॉजी की प्रवक्ता हैं। जबकि, जीजीआईसी महरौनी में भेजी गई सुषमा मौर्या और जीआईसी बार में स्थानांतरित हुए दिलीप कुमार हिंदी के प्रवक्ता हैं।
-- -- --
काफी समय से राजकीय विद्यालयों में शिक्षकों की कमी चल रही थी। इसके लिए लगातार शासन से पत्राचार किया जा रहा था। अब तीन प्रवक्ता और 26 सहायक शिक्षकों का स्थानांतरित किया गया है। शिक्षण कार्य में काफी मदद मिलेगी।
ओमप्रकाश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक