{"_id":"5c6f014bbdec224dab600d21","slug":"171550778699-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडी हैल्थ ने परखी संचारी रोग नियंत्रण अभियान की हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडी हैल्थ ने परखी संचारी रोग नियंत्रण अभियान की हकीकत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडी हेल्थ ने परखी संचारी रोग नियंत्रण की हकीकत
ललितपुर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे संचारी रोग नियंत्रण जागरूकता अभियान की हकीकत जानने के लिए बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य निदेशक ने नगर स्थित स्कूलों व ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों का स्वास्थ्य परखा। इस दौरान उन्होंने स्कूल में बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाई तथा गंदगी व संक्रमण पर काबू पाने के टिप्स बताए।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में दस से 28 फरवरी तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। इसमें दस विभागों को शामिल किया गया। विभागों केे अलग-अलग कार्य किए गए हैं। इसके लिए आंगनबाड़ी कर्मचारी व आशा बहुएं घर-घर पहुंच कर संक्रमण रोगों के प्रति जागरूक कर रहीं हैं। साथ ही उनके उपचार की सुविधा देंगी। ग्राम पंचायतों में ग्राम ग्राम प्रधान व नगर में नगर पालिका के द्वारा साफ-सफाई व झाड़ियों को कटवाया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर फॉगिंग कराएगी जाएगी। मलेरिया विभाग द्वारा लार्वी साइड का छिड़काव कराया जाएगा। जल संस्थान व प्रधानों द्वारा उथले हैंडपंपों की मरम्मत कराई जा रही है। कृषि विभाग के द्वारा चूहों से होने वाली बीमारियों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रधान के द्वारा संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसकी हकीकत को जानने के लिए बृहस्पतिवार को झांसी मंडल के अपर निदेशक डॉ. एसपी मिश्रा ने विकासखंड जखौरा के ग्राम अमरपुर में निरीक्षण किया। इसमें उन्होंने प्राथमिक विद्यालय व पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक-शिक्षिकाओं व छात्र-छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई। साथ ही संचारी रोगों के बारे में व बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को प्रतिदिन स्वच्छता की शपथ देने के निर्देश दिए। इसमें बच्चों को बीमारियों के प्रति जागरूक, हाथ धोना, सुरक्षित पीने का पानी, शौचालय का प्रयोग, खुले में शौच के बारे में जागरूक करना है। वहीं, उन्होंने बच्चों के दो दिन लगतार अनुपस्थित रहने पर कारण जानने के लिए कहा। साथ ही ग्राम प्रधान राजेश यादव से शौचालय का प्रयोग करने व घरों निकलने वाले गंदे पानी की सफाई, नालियों की सफाई व झाड़ियों को कटवाए जाने के निर्देश देते हुए ग्रामीणों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रताप सिंह ने ग्राम की एएनएम से कुपोषित बच्चे चिह्नित कर एनआरसी में भर्ती कराने के निर्देश दिए। इस दौरान संचारी रोग नियंत्रण जागरूकता अभियान के अंतर्गत ग्राम में बैनर पोस्टरों के माध्यम से जागरूक किया। इस मौके पर एंटोमियोजोलिस्ट रविदास, बायोलॉजिस्ट डॉ. बघेल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय भाले, जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार, अपर जिला मलेरिया अधिकारी केएस सिंह यादव, मलेरिया निरीक्षक ज्ञानेंद्र गौतम, पुनीत कुमार, लोकनाथ, सुनील कुमार, अंकित पटैरिया मौजूद रहे।