{"_id":"5c33bb0ebdec225712493116","slug":"171546894093-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन भर चली ठंडी हवाएं, देर रात छाया रहा कोहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन भर चली ठंडी हवाएं, देर रात छाया रहा कोहरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनभर चलीं सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन
तापमान में गिरावट, धूप भी पड़ी मंद
निजी व नपा के अलाव के सहारे रातें काट रहे गरीब
नपा अब तक नहीं कर सकी है कंबलों का वितरण
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फवारी होने का असर जनपद में भी दिखाई दिया। सोमवार को सर्द हवाएं चलने से दिन में भी ठंड रही। बादल छाए रहने से सूरज की धूप भी मंद रही। देर रात कोहरा पड़ने से आवागमन में काफी और दिक्कत रही। ठिठुरन भरी ठंड का सबसे अधिक प्रकोप गरीबों को झेलना पड़ रहा है। नगर पालिका अब तक कंबल वितरण नहीं कर सकी है। इसके चलते लोग अलाव के सहारे ही ठंड काटने को मजबूर हैं।
पिछले दो दिनों में कश्मीर और अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फवारी के बाद सर्दी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। जहां पिछले दो दिन से ठंड से जनपद में लोगों को थोड़ी राहत रही, वहीं रविवार और सोमवार को दिन भर ठंडी हवाओं के चलने से सर्दी एक बार फिर बढ़ गई है। इसका असर दिन में भी देखने को मिला। रविवार को देर रात में कोहरे पड़ने के साथ ही ठंडी हवाएं चलने लगी, कोहरे का प्रभाव शहर में सोमवार को सुबह साढ़े छह-सात बजे तक देखने को मिला, जिससे सुबह-सुबह बेहतर स्वास्थ्य के लिए टहलने वालों की संख्या में भी कमी देखी गई । सोमवार को जनपद का अधिकतम तापमान जहां 21 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 08 डिग्री तक रहा। जनपद में अगले तीन दिनों में अभी तापमान में और भी गिरावट आने की संभावना है। वहीं, नगर पालिका प्रशासन गरीबों को कंबल वितरण में सबसे ज्यादा उदासीन रवैया अपनाए हुए है। दो माह की सर्दियां बीतने के बाद भी अब तक नगर पालिका प्रशासन कंबल वितरण के लिए प्लानिंग ही बना रहा है। शायद अब नगर पालिका द्वारा कंबल वितरण सर्दियां खत्म होने के बाद ही किया जाए। हालांकि, नगर पालिका द्वारा शहर में 21 स्थानों पर अलाव जरूर जलाए जा रहे हैं और गरीबों को इसी अलाव के सहारे ही ठंड काटनी पड़ रही है।
कक्षा आठवीं तक विद्यालयों में तीन दिन का अवकाश
जिले में बढ़ती ठंड के चलते डीएम द्वारा स्कूली बच्चों को राहत देते हुए कक्षा एक से लेकर कक्षा आठवीं तक के सभी राजकीय, परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त विद्यालयों में आठ जनवरी से लेकर दस जनवरी तक अवकाश के आदेश जारी कर दिए गए हैं। सोमवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी घनश्याम वर्मा ने विद्यालयों में तीन दिन के अवकाश के आदेश का पत्र जारी कर दिया है।
विज्ञापन
अभी तीन दिन और बढ़ेगी सर्दी
जनपद में सोमवार को जहां अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 08 डिग्री तक रहा। वहीं, अभी अगले तीन दिन तक तापमान में और भी गिरावट आने की संभावना है।
दिन अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
मंगलवार 20 डिग्री 06 डिग्री
बुधवार 20 डिग्री 06 डिग्री
बृहस्पतिवार 21 डिग्री 06 डिग्री
-
नगर पालिका द्वारा कंबल वितरण के लिए टेंडर प्रक्रिया के बाद वर्कऑर्डर हो गया है। कंबल आने के बाद शीघ्र ही कंबल वितरण किया जाएगा।
रजनी साहू, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद।