फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   शौचालय निर्माण् में अपात्र लोगों से होगी सरकारी धन की रिकवरी

शौचालय निर्माण् में अपात्र लोगों से होगी सरकारी धन की रिकवरी

Sun, 23 Dec 2018 02:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
शौचालय निर्माण् में अपात्र लोगों से होगी सरकारी धन की रिकवरी
मनरेगी में काम न देने पर, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित
विज्ञापन

डीएम ने आलापुर में लगाई चौपाल, 399 जॉबकार्ड धारक परिवारों में से मात्र 96 परिवारों को मिला कार्य
अपात्रों से होगी रिकवरी, 16 बच्चे कुपोषित मिले, पीली श्रेणी में लाने के निर्देश दिए
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। विकासखंड जखौरा के ग्राम आलापुुर में जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने चौपाल लगाई और गांव में निरीक्षण के दौरान शौचालय निर्माण में अपात्र पाए गए लोगों से सरकारी धन की रिकवरी देने के निर्देश दिए। वहीं आलापुर गांव में मनरेगा के तहत कई परिवारों को कार्य नहीं देने के मामले में ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित करने के आदेश दिए। गांव में सोलह बच्चे कुपोषित मिलने पर इन बच्चों को पीली श्रेणी में लाने के निर्देश भी दिए।
ग्राम आलापुर में शनिवार को आयोजित जन चौपाल से पूर्व जिलाधिकारी ने गांव में स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्मित शौचालयों को देखा। अधिकांश लाभार्थी अपात्र पाए गए। इस पर जिलाधिकारी ने उक्त लाभार्थियों को शासकीय धन का दुरुपयोग करने पर उनसे रिकवरी के आदेश दिए। साथ ही जिला विकास अधिकारी/प्र.खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि एक समिति गठित कर ग्राम में अपात्रों को आवंटित शौचालय की जांच कराकर रिकवरी कराई जाए। चौपाल में विभिन्न जनपद स्तरीय/ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। इसके उपरांत चौपाल में जिलाधिकारी द्वारा समस्त विभागों की विभागवार समीक्षा की गई। विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि ग्राम विद्युतीकृत है। यहां पर 05 ट्रांसफार्मर हैं, जिनसे लगभग 16 घंटे विद्युत की आपूर्ति की जाती हैै। जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ग्राम में शिविर लगाकर अधिक कनेक्शन दिए जाएं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बताया गया कि ग्राम में चार आवास आवंटित हैं, जिनमें से तीन का कार्य पूर्ण है एवं एक आवास छत तथा दीवार स्तर तक बना है। साथ ही चार लाभार्थियों को आवासों का आवंटन होना शेष है। इस पर जिलाधिकारी ने शेष कार्य शीघ्र कराने के निर्देश दिए। मनरेगा के कार्यों की समीक्षा के दौरान पाया गया कि ग्राम में कुल 4800 मानव दिवस सृजन का लक्ष्य प्राप्त था, जिसमें से 3,139 मानव दिवसों का सृजन किया गया है। ग्राम में कुल 399 जॉबकार्ड धारक परिवार हैं, जिनमें से मात्र 96 परिवारों को रोजगार दिया गया। इस पर जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत विकास अधिकारी से अधिकांश परिवारों को कार्य न मिलने का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि कार्य न होने के कारण नहीं दिया जा सका। इस पर जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत अधिकारी अमित सिंघई को निलंबित करने के आदेश दिए। यहां उन्होंने ग्राम में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण की स्थिति भी जानी। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत बताया गया कि ग्राम में कुल 564 परिवार हैं, जिनमें से 496 पात्र गृहस्थी तथा 68 अंत्योदय कार्डधारक हैं, जिन्हें नियमित रुप से खाद्य सामग्री का वितरण किया जाता है, जिसका मौखिक सत्यापन ग्रामीणों से भी कराया गया। उन्होंने चौपाल के दौरान पेंशन के लाभार्थियों की सूची पढ़ कर ग्रामीणों से उनका मौखिक सत्यापन कराया। जिलाधिकारी ने ग्राम में कैम्प लगाकर और लाभार्थियों के चयन के निर्देश दिए। इसके उपरांत चिकित्सा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रताप सिंह ने ग्रामीणों को जानकारी दी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता के बारे में भी जानकारी ली। ग्राम में 02 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं, जिनमें कार्यकत्री सुधा, उर्मिला एवं सहायिका सुनीता एवं सुनीता कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम में 07 माह से 03 वर्ष तक के 159 बच्चे, 03 वर्ष से 06 वर्ष तक 135 बच्चे, 26 गर्भवती महिलाएं, 65 बालिकाएं, 32 धात्री महिलाएं एवं 16 कुपोषित बच्चे हैं। इस पर जिलाधिकारी ने कुपोषित बच्चों को शीघ्र पीली श्रेणी में लाने के निर्देश दिए। चौपाल में सरकार द्वारा समाज के अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने वाली प्रधानमंत्री जनधन खाता, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री दुर्घटना बीमा योतशन ा, अटल पेंशन योजना के बारे में जानकारी दी गई। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक द्वारा बताया गया कि योजना में अपना पंजीकरण कराने के लिए मात्र आधारकार्ड की आवश्यकता है और आपका खाता खुल जाएगा। चौपाल में परियोजना निदेशक डीआरडीए बलिराम वर्मा, जिला विकास अधिकारी विद्यानाथ शुक्ल, उप जिलाधिकारी घनश्याम वर्मा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. एसके शाक्य, अग्रणी बैंक प्रबंधक एसके श्रीवास्तव, उपायुक्त श्रम रोजगार इंद्रमणि त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी पुष्पा वर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रवण कुमार सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी विजयप्रभा, उप निदेशक कृषि संतोष कुमार सविता, अधिशासी अभियंता विद्युत शैलेंद्र कटियार, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed