फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए लिया जाएगा धर्मगुरुओं व प्रतिष्ठ लोगों का सहारा

शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए लिया जाएगा धर्मगुरुओं व प्रतिष्ठ लोगों का सहारा

Thu, 20 Dec 2018 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए लिया जाएगा धर्मगुरुओं व प्रतिष्ठ लोगों का सहारा
शत प्रतिशत टीकाकरण को लेंगे धर्मगुरुओं का सहारा
विज्ञापन

ललितपुर। टीकाकरण को लेकर फैली गलत फहमियों के कारण शत प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति नहीं हो पा रही है। इससे निपटने के लिए शासन ने धर्मगुरुओं व समाज के प्रतिष्ठित लोगों का सहारा लेने का निर्णय लिया है, जिससे शत प्रतिशत टीकाकरण को बढ़वा मिलेगा। एनएचएम के मिशन निदेशक पंकज कुमार ने प्रदेश के मुख्य चिकित्साधिकारियों को पत्र भेजा है। इसमें निर्देशित किया गया है कि शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए जिलों में ब्लाक स्तर पर धार्मिक गुरुओं/ प्रतिष्ठित व्यक्तियों की बैठक जिला/ ब्लाक स्तरीय वरिष्ठ अधिकारियों की अध्यक्षता में होगी। इसमें 20 धर्म गुरुओं/ प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ ब्लाक स्तर पर कार्यशाला आयोजित होगी। बैठक में धर्म गुरुओं के अलावा क्षेत्र के प्रभावशाली लोगों को बुलाया जाएगा। सभी को नियमित टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी। उनके क्षेत्र में पूर्ण टीकाकरण न कराने वाले या बीच में छोड़ने वालों से सहयोग की अपेक्षा की जाएगी। यह कार्यशाला साल में दो बार आयोजित होगी। कार्यशाला जिला प्रतिरक्षण अधिकारी के नेतृत्व में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, डीसीपीएम द्वारा यूनीसेफ/बीएमसी का सहयोग प्रदान किया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी कार्ययोजना और उपभोग प्रमाणपत्र के साथ जिलावार रिपोर्ट प्रेषित करेंगे। यूनीसेफ के अधिकारी द्वारा जिला प्रतिरक्षण अधिकारी और चिकित्सा अधिकारियों के परामर्श से धार्मिक नेताओं की भागीदारी की जाएगी। इसके लिए अलग-अलग जिलों के लिए धनराशि भी जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed