{"_id":"5b9eb8d3867a557f6d0afc05","slug":"171537128659-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रम मंत्री के वार्ड में कीचड़ से सनी सड़कें, वार्डवासी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रम मंत्री के वार्ड में कीचड़ से सनी सड़कें, वार्डवासी परेशान
Updated Mon, 17 Sep 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रम मंत्री के वार्ड में कीचड़ से सनी सड़कें
विद्यार्थियों को उठानी पड़ रही सबसे ज्यादा परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। प्रदेश के श्रम सेवायोजन मंत्री के वार्ड में सड़कें कीचड़ से सन गई हैं, जिनके बीच से होकर वार्ड वासियों को निकलना दूभर हो रहा है। इससे सबसे ज्यादा प्रभावित स्कूली बच्चे हैं। बारिश के बाद वार्ड में उपजी इस समस्या की ओर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। ऐसे में वार्ड वासियों में असंतोष पनप रहा है।
सिविल लाइन प्रथम वार्ड नंबर 9 में प्रदेश के श्रम सेवायोजन मंत्री मनोहर लाल पंथ का आवास है। इस वार्ड में वसुंधरा कालोनी तेजी से विकसित हो रही है, लेकिन यहां के अधिकांश रास्ते कच्चे हैं। बारिश थमने के बाद कच्ची सड़कें कीचड़ में तब्दील हो गई हैं। आज भी मार्ग पर कीचड़ बना हुआ है। इसी रास्ते से होकर एसडीएस स्कूल के छात्र-छात्राएं निकलते हैं। वर्तमान में इस मार्ग पर पैदल चलना भी दूभर हो रहा है। एसडीएस स्कूल के बगल से बसुंधरा कालोनी एवं चांदमारी की तरफ जाने वाले मार्ग की हालत देखते ही बन रही है। यहां बरसात के कारण पूरे मार्ग पर कीचड़ एवं गड्ढों में तब्दील हो गए हैं, जिससे इस मार्ग से दुपहिया वाहन एवं राहगीरों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है। इसकी प्रमुख वजह गंदे पानी की उचित निकासी का अभाव होना है। जब यहां बारिश होती है तो पानी की निकासी की समस्या खड़ी हो जाती है और पूरे मार्ग पर जलभराव हो जाता है। इस मार्ग पर ही एसडीएस कान्वेंट स्कूल हिंदी माध्यम भी है। यहां पढने आने वाले छात्र-छात्राओं को परेशान होना पड़ता है। कई बार बच्चे मार्ग पर कीचड़ और फिसलन के कारण गिर चुके हैं। आटो टैक्सी चालकों ने इस मार्ग से निकलने से तौबा कर ली है, ऐसे में अभिभावक चाहते हुए भी अपने बच्चों को वाहन उपलब्ध नहीं करा पाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के समय इन मुहल्लों में देहात जैसे हालात बन गए हैं। कालोनीवासी आवागमन के लिए लंबे समय से पक्की सड़क की मांग करते चले आ रहे हैं, लेकिन समस्या का अब तक समाधान नहीं हो सका है। उन्होंने डीएम मानवेंद्र सिंह एवं नगर पालिका अध्यक्ष रजनी साहू से कालोनी में पक्की सड़क का निर्माण कराने की मांग की है।
स्कूलों के मार्ग भी खस्ताहाल
एसडीएस स्कूल, राजकीय बालिका इंटर कालेज, कर्नल स्कूल, लाईफ विजन, एलड्रिज स्कूल, रानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल सहित कालेजों में पढने वाले छात्र छात्राओं को भी खस्ताहाल मार्गो से होकर गुजरना पड रहा है।