फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   बैंकों की लाइन से बचने के लिए इस्तेमाल करें केशलैस व्यवस्था

बैंकों की लाइन से बचने के लिए इस्तेमाल करें केशलैस व्यवस्था

Sat, 21 Apr 2018 03:08 AM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 03:08 AM IST
विज्ञापन
बैंकों की लाइन से बचने के लिए इस्तेमाल करें केशलैस व्यवस्था
बैंकों की लाइन से बचने के लिए इस्तेमाल करें केशलैस व्यवस्था
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पेटीएम बैंक में खुलवाये नि:शुल्क खाते
अमर उजाला ब्यूरो
मड़ावरा (ललितपुर)।
डिजिटल इंडिया और केशलैस व्यवस्था को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पेटीएम को आरबीआई से पेमेन्ट्स बैंक का लायसेंस मिलने से अब कैशलैश के साथ में नगदी लेनदेन के लिये शहरों, कस्बों से लेकर गांव स्तर तक बैंक आउटलेट ओपिन होने लगे। यहां से लोग अपने जरूरत के छोटे-मोटे, लेनदेन कर सकेंगे।
मड़ावरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बम्हौरी कला में ग्राम प्रधान पवन सिंह की अध्यक्षता में डिजीटल इंडिया के अंतर्गत पेटीएम बैंक, भीम यूपीआई के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को गांव में स्थित सचिवालय में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में एफएसई संतोष पाल ने मौजूद ग्रामीणों को बताया की पूरा देश डिजीटलता की ओर बढ़ रहा है, उसी दिशा में अब गांव के लोगों को भी चलने की आवश्यकता है, क्योंकि दिन प्रतिदिन जनसंख्या बढ़ती जा रही। लेकिन संसाधनों में वृद्धि न होने की वजह से आज लोगों को अपने ही पैसे के लिए दिन भर बैंकों की लाइनों में लगने के बावजूद स्वयं का पैसा आवश्यकता अनुसार व समय से नहीं मिल पा रहा। पेटीएम पेमेंट्स बैंक में जीरो बेलेंस के साथ निशुल्क खाते खोले जा रहे, जिसमें जमा पैसा आप अवकाश के दिन भी निकलवा सकते व कहीं भी अन्य बैंक में ट्रांसफर कर सकते साथ ही पेटीएम के एटीएम के माध्यम से किसी भी बैंक के एटीएम पर जाकर भी पैसे निकालने की सुविधा है। इसके अलावा घर बैठे बिल भुगतान, मोबाइल, टीवी रीचार्ज और ऑनलाइन शॉपिंग करके भी कैशबैक पाने की सुविधा भी ले सकते हैं।
विज्ञापन

वहीं, चौपाल की अध्यक्षता कर रहे ग्राम प्रधान पवन सिंह समेत 35 ग्रामीणों ने निशुल्क अकाउंट ओपिन करवाये साथ ही छह ग्रामीणों ने पेटीएम के एटीएम के लिये ऑर्डर करवाए। स्थानीय पेटीएम बैंक मित्र कुंजन सिंह ने बताया की गांव के लगभग 70 लोगों ने अपने पेटीएम बैंक में उनके पास खाते खुलवा लिये हैं, जो धीरे-धीरे अपने खातों में लेन-देन शुरू करते जा रहे हैं। चौपाल में ग्राम प्रधान पवन सिंह, बैंक स्टाफ भागीरथ रजक, जितेंद्र पाल सहित ग्रामीण कुंजन सिंह, संतान सिंह, भरत सिंह, सूरज सिंहए धरमू सिंह, जगराम सिंह, मलखान सिंह, अनिल सिंह मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed