फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   नए शैक्षिक सत्र में भी निजी विद्यालयों की मनमानी

नए शैक्षिक सत्र में भी निजी विद्यालयों की मनमानी

Mon, 09 Apr 2018 02:08 AM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
नए शैक्षिक सत्र में भी निजी विद्यालयों की मनमानी
नए शैक्षिक सत्र में भी निजी विद्यालयों की मनमानी
विज्ञापन

फीस बढ़ाई और कइयों ने पाठ्यक्रम भी बदला
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
नया शैक्षिक सत्र प्रारंभ होते ही अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों ने अभिभावकों की जेब ढीली करने के तरीके खोज निकाले हैं। कई स्कूलों ने फीस में बढ़ोत्तरी कर दी है तो कइयों ने पाठ्यक्रम में बदलाव कर दिया है। स्कूल विभागीय कार्रवाई से बचने के लिए एनसीआरटी की चंद किताबें ही चला रहे हैं। इस तरह अभिभावकों का अप्रैल माह में बजट गड़बड़ा गया है।
नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत हो गई है। अभिभावकों ने सोचा था कि इस बार योगी सरकार में स्कूलों की मनमानी नहीं चलेगी। लेकिन यह सब हवा हवाई साबित हुआ। अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों ने बिना किसी भय के मनमानी शुरू कर दी है। कई विद्यालयों ने फीस में बढ़ोत्तरी कर दी है तो कई स्कूलों में पाठ्यक्रम बदल दिए गए हैं। दिलचस्प बात यह है कि गत वर्ष भी स्कूलों ने पाठ्यक्रम बदले थे। जहां तक एनसीआरटी की किताबें चलाने की बात है तो एक दो किताबों को ही पाठ्यक्रम में शामिल किया है। इसके विपरीत प्रबंधक तर्क दे रहे हैं कि बाजार में एनसीआरटी की किताबें उपलब्ध नहीं हैं, जिससे उनकी किताबें चलाने में दिक्कत आ रही है। लेकिन सच्चाई यह है कि एनसीआरटी की किताबों में कमीशन जैसा खेल संभव नहीं हो पा रहा है। गत शैक्षिक सत्र में अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने निजी स्कूलों की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए प्रबंधकों से शपथ पत्र लिए गए थे, जिनका सत्यापन कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन अधिकारियों ने पलटकर विद्यालयों का मुंह नहीं देखा। अब जब अभिभावकों में असंतोष नजर आने लगा है तो अधिकारी एक बार फिर शपथ पत्र की चर्चा करने लगे हैं। लेकिन निजी स्कूलों की मनमानी पर किस हद तक अंकुश लग पाता है यह तो आने वाले दिनों में पता चल सकेगा।
विज्ञापन


विद्यालयों का होगा निरीक्षण
विद्यालयों में पहुंचकर शुल्क, यूनिफार्म, पाठ्यक्रम का सत्यापन किया जाएगा। यदि मनमानी उजागर होती है तो संबंधित विद्यालयों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रजेश सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी नगर

अभिभावक कर सकते हैं शिकायत
यदि किसी स्कूल ने शुल्क में बढ़ोत्तरी कर दी है या पाठ्यक्रम बदल दिया है तो वह नगर संसाधन केंद्र में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। खंड शिक्षा अधिकारी ब्रजेश सिंह का कहना है कि अभिभावकों की शिकायतों को पूरी गंभीरता से लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed