फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   सीएमओ

सीएमओ

Tue, 06 Mar 2018 01:56 AM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
सीएमओ
कूप पर डाला जा रहा लोहे का जाल व पत्थर
विज्ञापन

ललितपुर। वर्षों से उपेक्षित कूप के दिन फिरने वाले हैं। सीएमओ ने कार्यालय परिसर स्थित कूप की सफाई कराकर उसे ढकने का निर्णय लिया है। स्वास्थ्य विभाग को इसकी याद तब आई, जब एक युवक की इस कूप में संदेहास्पद स्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने इसे हत्या मानते हुए विपक्षियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया था।
गौरतलब है कि बीते वर्षों में जब यहां अस्पताल हुआ करता था तब इस कूप से पानी की सप्लाई की जाती थी, लेकिन जब अस्पताल स्थानांतरित हुआ तो कूप अनुपयोगी साबित होने लगा। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने इस ओर ध्यान देना बंद कर दिया। नतीजा यह हुआ कि कूप जीर्णशीर्ण अवस्था में पहुंच गया। देखरेख के अभाव में कूप में गंदगी जमा होने लगी। तब स्वास्थ्य विभाग की नींद खुली, जब इस कूप में एक युवक की मौत हो गई। जिससे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे। आखिरकार मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रताप सिंह ने हरकत में आते हुए उस कूप को पाटने का निर्णय लिया। उनका कहना है कि इस कूप पर लोहे का जाल बिछाया जा रहा है तो साथ में इमारती पत्थर भी रखे जा रहे हैं ताकि कूप में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।
विज्ञापन

मिला था युवक का शव
सीएमओ परिसर में स्थित कुआं देखरेख के अभाव में क्षतिग्रस्त हो गया था, साथ ही आस पास लगे पेड़ों के कारण इस पर किसी की नजर भी नहीं पड़ती थी। बीते कुछ दिन पूर्व एक युवक का शव उतराता हुआ मिला था। इसकी जानकारी होने पर सीएमओ ने पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बड़ापुरा निवासी युवक के रूप में गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कूप पर डाला जा रहा जाल
कूप में किसी तरह की गंदगी न पहुंच पाए, इसे ध्यान में रखकर इसे ढका जा रहा है। कुछ लोग दवाईयों की खाली सीसी फेंक कर विभाग को बदनाम करने की कोशिश कर रहे थे तो वहीं कुएं में कचरा डालने से गंदगी फैल रही थी। इसे स्वच्छ रखने के लिए कुएं पर जाल डाला जा रहा है।
- डॉ प्रतापसिंह
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed