फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   राख पंचमपुर मेले का हुआ शुभारंभ, 0

राख पंचमपुर मेले का हुआ शुभारंभ, 0

Tue, 06 Mar 2018 01:56 AM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
राख पंचमपुर मेले का हुआ शुभारंभ, 0
राख पंचमपुर मेला शुरू
विज्ञापन

ललितपुर। रंग पंचमी के पर सिद्ध धाम राख पंचमपुर में लगने वाले चार दिवसीय मेला का शुभारंभ हो गया है, जो 8 मार्च तक चलेगा। कल मंगलवार को गांव क्षेत्र में धूमधाम से शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी।
सोमवार को सिद्ध धाम राख पंचमपुर में लगने वाले रंग पंचमी के मेले का शुभारंभ जिलाधिकारी मनवेंद्र सिंह व पुलिस अधीक्षक सलमानताज पाटिल व सदर एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इसके बाद सिद्ध बाबा मंदिर पर पंडित सुशील कुमार शुक्ला ने बड़े ही विधि विधान से पूजा अर्चना करवाई और फिर जिलाधिकारी ने सिद्ध बाबा की आरती उतारकर अमन चैन की प्रार्थना की है। इसके साथ ही मंदिर की परिक्रमा के लिए बनाए गए फुटपाथ और नव निर्मित सीढ़ी मार्ग का भी उद्घाटन किया गया। इसके साथ ही जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मेला परिसर का निरीक्षण कर सारी व्यवस्थाओं को जायजा लिया और मेला में सुरक्षा व्यवस्था को परखा। मेले में बाहरी जनपदों व राज्यों से भी भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं, इसलिए श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए परिसर में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं और अग्नीशमन गाड़ी व अस्थाई अस्पताल भी स्थापित किए गए हैं। इस दौरान तहसीलदार व मेला प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह, तालबेहट क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह, पुलिस मेला प्रभारी अशोक कुमार सिंह, सहायक मेला प्रभारी इंद्रपाल सिंह तोमर, थानाध्यक्ष जखौरा आनंदपाल सिंह भदौरिया, प्रधान लाखन सिंह यादव, देवेंद्र, जयराम सिंह, सुशील शुक्ला, विनोद कुमार, सूरज, संतोष राठौर, नसीम खां आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी पंडित सुशील कुमार शुक्ला ने बताया कि मंगलवार को सुबह 11 बजे से गांव में शोभायात्रा व विमान यात्रा निकाली जाएगी। इसका शुभारंभ सिद्ध बाबा मंदिर से होगा और पूरे गांव में भ्रमण करते हुए यात्रा वापिस मंदिर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चर्म रोग से मुक्ति की है मान्यता
ग्राम राखपंचमपुर स्थित श्री सिद्ध बाबा का मंदिर वर्षों पुराना है। मान्यता है कि मंदिर की सिद्ध भभूत (भस्म) शरीर पर मलने से चर्म रोग, फोड़े-फुंसी आदि रोग ठीक हो जाते हैं। इसी मान्यता के कारण प्रत्येक वर्ष मेले में लाखों श्रद्धालु अपने चर्म रोगों से मुक्ति पाने के लिए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed