फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   बीमा क्लेम से कवर होगा फसल नुकसान:शाही

बीमा क्लेम से कवर होगा फसल नुकसान:शाही

Thu, 28 Sep 2017 01:04 AM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
बीमा क्लेम से कवर होगा फसल नुकसान:शाही
किसानों के नुकसान की भरपाई बीमा क्लेम से
विज्ञापन

ललितपुर। सूखे के कारण खरीफ फसल में हुए नुकसान की भरपाई बीमा क्लेम से की जाएगी। यह बात प्रदेश के कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कलेक्ट्रेट सभागार में सूखे की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।
शाही ने जिले में औसत वर्षा का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश के छह मंडलों में सूखे के आकलन करने के निर्देश दिए हैं, इसी क्रम में झांसी मंडल के आंकलन के लिए ललितपुर में सूखे की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की गई है। उन्होंने कम वर्षा के कारण फसलों पर कितना असर पड़ा है, इसकी भौतिक स्थिति का आंकलन किया। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि अगस्त माह में कम वर्षा के कारण क्राफ्ट कटिंग तथा माहू रोग से फसलों को 35 से 40 प्रतिशत का नुकसान हुआ है। वर्तमान में बांधों में पर्याप्त पानी है, जिससे रबी की फसल पर सूखे का कोई असर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि किसानों का जो भी नुकसान हुआ वह बीमा क्लेम से कवर हो जाएगा। जनपद में पीने की पानी की कोई कमी नहीं है। कृषि निदेशक, सांख्यिकी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि किसानों का जो भी नुकसान हुआ है उसको बीमा का लाभ दिया जाएगा। इसके पश्चात प्रभारी मंत्री द्वारा तिल की फसल पर सूखे के प्रभाव की समीक्षा की गई, इस पर कृषि अधिकारी ने बताया कि तिल की फसल पर सूखे का बहुत कम असर पड़ा है। विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान मंत्री द्वारा जनपद में हो रही विद्युत आपूर्ति की जानकारी ली गयी। ग्रामीण क्षेत्रों में 12 से 14 घंटे विद्युत आपूर्ति होने पर मंत्री ने बताया कि शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में शासनादेश के अनुसार आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश हैं, इस पर अधिशासी अभियंता विद्युत द्वारा बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऑवरलोडिंग होने के कारण आपूर्ति बाधित हो जाती है, जिसे शीघ्र ठीक कर लिया जाएगा। प्रभारी मंत्रीने निर्देश दिए कि जनपद में सरकार की मंशानुसार विद्युत आपूर्ति की जाए। सिंचाई विभाग की समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारी द्वारा बताया गया कि वर्तमान में जाखलौन पंप केनाल की दो मोटरें काम कर रहीं हैं, इनसे जलापूर्ति सुचारु है। बताया गया कि यदि निजी नलकूपों के खराब होने की शिकायत आती है तो तत्काल उन्हें ठीक करा लिया जाता है। हैंडपंप रीबोर की स्थिति पर अधिशासी अभियंता जल निगम द्वारा बताया गया कि जनपद में लगभग 12000 हैंडपंप स्थापित है, इनमें से 674 हैंडपंप रीबोर योग्य हैं जिन्हें शीघ्र रीबोर करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


तीन सौ सत्तर खेत तालाबों में भरा है पानी
खेत तालाब योजना के संबंध में प्रभारी मंत्री द्वारा जानकारी लेने पर भूमि संरक्षण अधिकारी ललितपुर एवं महरौनी द्वारा बताया गया कि 370 खेत तालाबों का कच्चा कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा सभी तालाबों में पानी भरा हुआ है। ललितपुर में 7 चेकडैम में से दो का कार्य पूर्ण हो चुका है, दो पर कार्य चल रहा है एवं शेष तीन पर बरसात के मौसम के कारण कार्य रुका हुआ है। भूमि संरक्षण अधिकारी महरौनी द्वारा बताया गया कि महरौनी में कुल 07 चेकडैम में से तीन का कार्य पूर्ण हो चुका हैं तथा शेष चार पर कार्य चल रहा है। मनरेगा के कार्यों की समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारी द्वारा बताया गया कि 36 तालाबों का निर्माण किया जाना है, इसमें 19 तालाबों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। उनके द्वारा यह भी बताया गया कि मनरेगा के अंतर्गत 108 चारागाहों की सूची प्राप्त हुई थी, इसमें से 25 पर कार्य चल रहा है। श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के संबंध में बताया गया कि 811173 मानव दिवस सृजित किए गए हैं। प्रभारी मंत्री द्वारा श्रमिकों के भुगतान एवं रोजगार प्राप्त करने वाले श्रमिकों की संख्या की जानकारी ली गई। उन्होंने कहा कि कोई भी श्रमिक जनपद से पलायन न करने पाए, सभी श्रमिकों को रोजगार दिया जाए। खाद्य सामग्री वितरण की जानकारी लेने पर संबंधित अधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद में राशन का वितरण नियमित रूप से किया जा रहा है। उद्यान विभाग की समीक्षा के दौरान सम्बंधित अधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के अन्तर्गत चल रहे कार्यों की जानकारी दी गयी। पशु पालन विभाग की समीक्षा के दौरान पशुओं के पीने के पानी, चारा तथा उनके टीकाकरण एवं दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली गई, इस पर बताया गया कि कुछ दवाएँ आ गईं हैं तथा शेष दवाओं के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है। कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान कृषि अधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद में बीजों की उपलब्धता पर्याप्त है तथा किसानों को बीजों का वितरण किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की देखरेख में किसानों को बीज का वितरण किया जाये। मंत्री द्वारा बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जिनको जो भी दायित्व सौंपे गए हैं उनका पालन किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप तथा प्रभारी मंत्री जी के आदेशों एवं निर्देशों का पालन किया जाएगा जनपद के विकास की गति में कमी नहीं आएगी। इस अवसर पर मंत्री श्रम एवं सेवायोजन मनोहर लाल पंथ, जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश सिंह लोधी, जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटिल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रताप सिंह सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed