फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   17 hours later, 27 villages got electricity

17 घंटे बाद मिली 27 गांवों को बिजली

Fri, 23 Sep 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 23 Sep 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
17 hours later, 27 villages got electricity
bitut bibhag, lalitpur news - फोटो : demo
ललितपुर। ओसीबी मशीन के ट्रिपिंग सिस्टम में खराबी के कारण बुधवार की रात 27 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। दूसरे दिन मशीन की खराबी ठीक कर 17 घंटे बाद बिजली आपूर्ति सुचारु की जा सकी।       
विज्ञापन


बाईपास सब स्टेशन में स्थापित नदनवारा फीडर के अंतर्गत ग्राम नदनवारा, अमरपुर, चकमहरौनी, खजरा, टोड़ी, देवरान समेत 27 गांवों को बिजली आपूर्ति देकर घरों को रोशन किया जाता है। बुधवार की रात करीब 11 बजे नदनवारा फीडर की ओसीबी मशीन में अचानक ट्रिपिंग आना बंद हो गया और मशीन से बिजली सप्लाई बंद हो गई। सब स्टेशन पर मौजूद बिजली सब स्टेेशन ऑपरेटर ने काफी मशक्कत की, लेकिन मशीन की खराबी ठीक नहीं की जा सकी, जिस पर उसने अवर अभियंता को इसकी सूचना दी। 
विज्ञापन


रात अधिक होने के कारण मशीन को सुधारने के लिए सुबह होने का इंतजार किया गया। बिजली कर्मी तकनीकी हरीराम ने अवर अभियंताओं की देखरेख में मशीन के ट्रिपिंग सिस्टम को ठीक किया तब जाके शाम चार बजे बिजली आपूर्ति सुचारु की जा सकी। वहीं दो दिनों से फीडरों की सप्लाई पोजीशन काफी खराब चल रही है। विगत एक दिन पहले का ही आंकलन किया जाए तो नदनवारा फीडर की सप्लाई पोजीशन चौबीस घंटे में मात्र 4.50 मिनट ही मिलना बताया गया है। जबकि दूसरे दिन तो 17 घंटे लगातार ही बिजली आपूर्ति ठप रही। वहीं बिजली विभाग द्वारा पनकी कंट्रोल के आदेश का हवाला देकर नियमित रोस्टिंग भी कराई जा रही है। बृहस्पतिवार को नदनवारा फीडर की ओसीबी मशीन तो दोपहर दो बजे से सुधार दी गई थी, लेकिन रोस्टिंग में कटौती होने के कारण शाम चार बजे बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed